पुराने आभूषण अथवा सोना आदि बेचने पर प्राप्त राशि पर तीन प्रतिशत जीएसटी लागू होगा।
पुराने आभूषण अथवा सोना आदि बेचने पर प्राप्त राशि पर तीन प्रतिशत जीएसटी लागू होगा। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, अगर पुराने आभूषण बेचकर उस राशि से नये जेवरात खरीदे जाते हैं तो जीएसटी में से तीन प्रतिशत कर घटा दिया जाएगा।

अधिया ने जीएसटी मास्टर क्लास में कहा, मानिए मैं जौहरी हूं और कोई पुराने आभूषण बेचने आता है तो यह सोना खरीदने जैसा ही है। आप बाद में इनपुट क्रेडिट टैक्स का दावा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई जौहरी पुराने आभूषण खरीदता है तो वह रिवर्स शुल्क के रूप में तीन प्रतिशत जीएसटी वसूल करेगा। अगर एक लाख रुपये मूल्य के पुराने आभूषण बेचे जाते हैं तो जीएसटी के रूप में 3000 रुपए काट लिए जाएंगे।
लेकिन अगर पुराने आभूषण बेचने से मिले धन से नये जेवर खरीदे जाते हैं तो पुराने की बिक्री पर चुकाए गए कर को खरीदे गये गहनों के जीएसटी की गणना करते समय मिला दिया जाएगा।
अधिया ने कहा, लेकिन यदि मैं कहता हूं कि मेरे पुराने आभूषण लेकर उन्हें गला दीजिये और मुझे नया दे दीजिये, इसका मतलब हुआ कि व्यापारी एक पंजीकृत व्यक्ति है, ऐसे में यह पुराने आभूषण के तौर पर सोना खरीदने के समान है।
अगर जौहरी को कोई पुराना आभूषण मरम्मत आदि के लिए दिया जाता है तो यह जॉब वर्क होगा और इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
आपको बता दें कि देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू कर दिया गया, इसमें सोने की खरीद फरोख्त पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है जबकि जॉब वर्क पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू होगा।
नेटफ्ल्क्सि से मूवी व टेलीविजन शो डाउनलोड करने पर कर के बारे में पूछे जाने पर अधिया ने कहा कि यह अमेरिकी कंपनी सेवा कर का भुगतान कर रही है। इसके स्थान पर अब जीएसटी लगेगा। वेबसाइट अथवा ब्लॉग में विज्ञापन देने के बारे में अधिया ने कहा कि यदि धन सेवायें देकर अर्जित किया गया है तो उस पर जीएसटी लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications