देश में जीएसटी (GST) लागू हो चुका है और जीएसटी के इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ उठाने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
देश में जीएसटी (GST) लागू हो चुका है और जीएसटी के इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ उठाने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। देश के तमाम छोटे बड़े व्यापारी अभी भी जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं हैं। अब सरकार ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन (सूचना) जारी की है जिसके मुताबिक जीएसटी का रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई तक करना अनिवार्य होगा। जीएसटी कानूनों के अनुसार 30 जुलाई, 2017 को या उससे पहले पंजीकरण कराना आवश्यक है। सरकार की तरफ से जारी सूचना में सभी व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें।
किसे करवाना होगा रजिस्ट्रेशन ?
अगर कोई व्यक्ति किसी तरह का व्यवसाय कर रहा है और पूर्ववर्ती या पिछले वित्त वर्ष में उसका वार्षिक सकल कारोबार (टर्नओवर) 20 लाख रुपये (विशेष श्रेणी के राज्यों में 10 लाख रुपये) से ज्यादा है, तो उसे उन सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकरण कराना होगा जहां से वह कर योग्य आपूर्ति कर रहा है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति विशेषकर छूट वाली वस्तुओं या सेवाओं या दोनों की आपूर्ति से जुड़ा हुआ है तो उसे पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
कैसे करें जीएसटी (GST) पंजीकरण
जीएसटी प्रणाली में पंजीकरण कराना एक अत्यंत सरल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया तैयार करते समय करदाता की सहूलियत को ध्यान में रखा गया है। आप सामान्य या साझा पोर्टल https://www.gst.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे ही पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए जरूरत केवल एक वैध पैन, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की है।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
https://www.gst.gov.in/ के पेज पर जाने के बाद आपको GST का पोर्टल मिलेगा जहां आप जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको बॉक्स के में दिए गए विकल्पों का चुनाव करना होगा। इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको नया GSTIN नंबर मिलेगा।
दस्तावेज
आपके दिए गए विवरण सत्यापित होते ही आपको अपने व्यवसाय से संबंधित अन्य विवरण प्रस्तुत करने होंगे। किसी भी दस्तावेज को संबंधित कार्यालय जाकर जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है (जब तक कि कोई सवाल नहीं किया गया हो और विभिन्न दस्तावेज उपलब्ध कराने को न कहा गया हो) और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड किया जा सकता है। यदि आपसे कोई भी सवाल नहीं पूछा जाता है, तो ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि से लेकर 3 कार्य दिवसों के भीतर आपको पंजीकरण ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा।
अगर नहीं किया GST रजिस्ट्रेशन तो क्या होगा?
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंजीकरण कराने से खुद को ही फायदा होगा। अगर कोई पंजीकरण कराने के लिए उत्तरदायी है, लेकिन वह पंजीकरण नहीं कराता है, तो वह इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं उठा पाएगा। न केवल वह, बल्कि ऐसा कोई भी पंजीकृत व्यक्ति जो उससे खरीदारी करेगा वह भी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा। पंजीकरण कराने के लिए उत्तरदायी होने के बावजूद पंजीकरण नहीं कराने पर पेनाल्टी भी लगेगी। पंजीकृत होने से संबंधित व्यक्ति का व्यवसाय बढ़ेगा। अत: व्यापारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे और समय बर्बाद किए बिना जीएसटी के तहत तत्काल पंजीकरण कराएं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications