GST यानि वस्तु एवं सेवाकर सरकार के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है।
GST यानि वस्तु एवं सेवाकर सरकार के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है। जीएसटी के कारण सरकार के राजस्व में भारी इजाफा देखा जा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद सरकारी राजस्व में 11 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। हालांकि इसकी सटीक जानकारी अक्टूबर से पहले नहीं मिल पाएगी, जब नई अप्रत्यक्ष व्यवस्था अपनी पहली तिमाही पूरी करेगी। फिर भी ये अनुमानित आंकलन के आंकड़े हैं जो जीएसटी की सफलता को दर्शा रहे हैं।
कितना रहा कुल राजस्व
सीबीईसी ने कहा कि एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयात से प्राप्त कुल राजस्व 12,673 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून महीने में समान अवधि में यह 11,405 करोड़ रुपये था। सीबीईसी की प्रमुख वनजा सरना ने एक समाचार एजेंसी को बताया, "सीमा शुल्क से ठीकठाक राजस्व प्राप्त हुआ है। हमें उम्मीद है कि राजस्व की मात्रा पिछले महीने जितनी ही होगी। हालांकि हम साल दर साल आधार पर इसमें बहुत अधिक वृद्धि की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। 30 जून की आधी रात से प्रथम 15 दिनों में कुल 12,673 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा किया गया है।"
अक्टूबर तक मिलेगा सही आंकड़ा
जीएसटी के प्राप्त कुल राजस्व के बारे में उन्होंने कहा कि इसका पहला अनुमान अक्टूबर तक ही मिल पाएगा, क्योंकि व्यापारी सितंबर में रिटर्न दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा, "हमें जीएसटी शासन का कम से कम एक तिमाही (जुलाई-अगस्त-सितंबर) का आंकड़ा चाहिए होगा, जोकि अक्टूबर में आएगा। राजस्व का आकलन करने के लिए कम से कम तीन महीनों के आंकड़ों को देखना होगा।"
जीएसटी की दरों को 'राजस्व तटस्थ' रखा गया
हालांकि जीएसटी की दरों को 'राजस्व तटस्थ' रखा गया है, ताकि कर की दरें पहले जितनी थीं, उतनी ही रहें। सरना ने कहा कि जरूरी नहीं है कि इससे राजस्व वृद्धि में किसी प्रकार की गिरावट ही आएगी। उन्होंने कहा, "इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ व्यापारियों को मिलेगा, लेकिन कर आधार में बढ़ोतरी से राजस्व को कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि डिजिटीकरण से कर आधार में तेजी से वृद्धि हो रही है, लेकिन अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"
75 लाख पंजीकरण
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि जीएसटी के अंतर्गत कर आधार में 80 लाख तक की आसानी से बढ़ोतरी होगी। अब तक जीएसटी के अंतगर्त नए और पुराने मिलाकर 75 लाख पंजीकरण किए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications