ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत खत्म कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह अपना कामकाज जारी रखेगी और स्वतंत्र तरीके से रास्ते पर आगे बढ़ेगी।
ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत खत्म कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह अपना कामकाज जारी रखेगी और स्वतंत्र तरीके से रास्ते पर आगे बढ़ेगी। दरअसल बीच में ऐसी खबरें थीं कि स्नैपडील अपना कारोबार फ्लिपकार्ट को 90 से 95 करोड़ डॉलर में बेचने के लिये बातचीत कर रही है।
खुद करेगी कंपनी रणनीतिक विकास
स्नैपडील के प्रवक्ता ने फ्लिपकार्ट का नाम लिये बिना ई-मेल के जरिये दिये बयान में कहा, स्नैपडील पिछले कई महीनों से रणनीतिक विकल्प तलाश रही थी। कंपनी ने अब स्वतंत्र रास्ता अपनाने का निर्णय किया है और इसके परिणामस्वरूप जारी सभी रणनीतिक वार्ता समाप्त कर रही है।
स्नैपडील-2 पर हो रहा विचार
कंपनी ने कहा कि यह मजबूती के साथ नई दिशा स्नैपडील-2 है और हमने इस महीने सकल लाभ हासिल कर इसे क्रियान्वित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
आत्मनिर्भर बनेगी कंपनी
बयान के मुताबिक, इसके अलावा कुछ गैर-महत्वपूर्ण संपत्ति को बेचकर ऐसी उम्मीद है कि स्नैपडील वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर कंपनी बन जाएगी। कुछ ही दिन पहले कंपनी ने डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म फ्रीचार्ज एक्सिस बैंक को 385 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति जतायी।
स्नैपडील का निवेशक है साफ्टबैंक
घरेलू ई-कॉमर्स खंड की प्रमुख कंपनी स्नैपडील को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था। इससे उसकी वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा। स्नैपडील में सबसे बड़ी निवेशक जापान की कंपनी साफ्टबैंक बिक्री को लेकर बातचीत में मध्यस्थता कर रही थी। साफ्टबैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, हम स्वतंत्र रास्ता अपनाने के निर्णय का सम्मान करते हैं। हमारा स्नैपडील-2 रणनीतिक के परिणाम को लेकर नजरिया सकारात्मक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications