कंपोजीशन स्कीम का लाभ उठाने वाले कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट के हकदार नहीं होंगे।
केंद्रीय राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने सोमवार को कहा कि अब तक लगभग 5.12 लाख कारोबारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत टैक्स भुगतान की एकमुश्त योजना 'कंपोजीशन स्कीम' का विकल्प चुना है। राजस्व सचिव ने ट्वीट किया, "रविवार (30 जुलाई) तक 5.12 लाख कारोबारियों ने वस्तु एवं सेवा कर के तहत कंपोजीशन स्कीम का विकल्प चुना।"
16 अगस्त है आखिरी तारीख
कंपोजीशन लेवी के लिए सूचना देने की अंतिम समय सीमा 16 अगस्त है। सालाना 75 लाख से कम टर्नओवर वाला व्यापार कंपोजीशन स्कीम लेने के योग्य होगा। अधिया ने उन खबरों को 'गलत' करार दिया, जिसके मुताबिक केवल एक लाख कारोबारियों ने ही विकल्प के तौर पर कंपोजीशन स्कीम का चयन किया है। आईस्क्रीम, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद निर्माता व सेवा प्रदाता (रेस्तरां को छोड़कर) कंपोजीशन स्कीम का लाभ लेने के योग्य नहीं हैं।
नहीं मिलेगा इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ
योजना के तहत, व्यापारी, विनिर्माता तथा रेस्तरांओं के मालिकों को क्रमश: एक, दो तथा तीन फीसदी कर का भुगतान कर सकते हैं। कंपोजीशन स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता उसके कारोबार के टर्न ओवर के 75 लाख रुपये की सीमा पार के साथ ही खत्म हो जाएगी। कंपोजीशन स्कीम का लाभ उठाने वाले कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट के हकदार नहीं होंगे।
वित्तीय वर्ष के मध्य में नहीं चुन सकते विकल्प
अगर कोई व्यक्ति सामान्य करदाता के रूप में पंजीकरण करता है और उसका टर्न ओवार 75 लाख रुपये से कम होता है, तो वह साल के बीच में कंपोजीशन स्कीम का विकल्प नहीं चुन सकता और यह विकल्प वह अगले वित्त वर्ष में ही चुन सकेगा।
कारोबारी को लिखकर देनी होगी सूचना
कारोबारी को यह बताना होगा कि वह एक कंपोजीशन स्कीम का लाभ उठा रहा है या अपनी दुकान या परिसर में एक बोर्ड में लिखकर यह दर्शाना होगा। इसके अलावा, आपूर्ति के बिल पर कारोबारी को यह दर्शाना होगा कि वह कंपोजीशन स्कीम करदाता है, और उसे आपूर्तियों पर कर देने की जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications