किसी प्रोडक्ट में तकनीक और कीमत का तालमेल बेहतर हो तो उसे हर हाथो-हाथ लेता है।
किसी प्रोडक्ट में तकनीक और कीमत का तालमेल बेहतर हो तो उसे हर हाथो-हाथ लेता है। आज के दौर में हर कोई अच्छे गैजेट की तलाश में रहता है। साथ ही ये भी देखता है कि उस गैजेट की कीमत कम हो या फिर लेने लायक हो। यहां हम कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में भी होंगे और तकनीक के मामले में बेहद उन्नत भी होंगे।
एपल आईफोन 8
स्मार्ट फोन की श्रेणी में एपल हमेशा से ही आगे रहा है। यहां तक कि बड़ी कंपनियां जैसे गूगल आदि भी अभी तक एपल के निकट नहीं पहुंच पाई हैं। आई फोन सीरीज़ इस वर्ष अपनी दसवीं सालगिरह मना रही है और कंपनी ने आईफोन 8 के डिजाइन को दोबारा डिज़ाइन करने की योजना बनाई है। इसलिए आप किसी अनोखी चीज़ की कल्पना कर सकते हैं। आई फोन 8 की अनुमानित कीमत 81,600 हजार रुपए के आस-पास है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8
हम काफी समय से गैलेक्सी 6 और गैलेक्सी 7 के युग में रह रहे हैं। अब लोगों की रूचि को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन के ब्रांड के दूसरे वर्जन सैमसंग गैलेक्सी 8 को बाजार में लॉन्च कर दिया है साथ ही इसके अगले वर्जन गैलेक्सी एस-8 प्लस पर भी काम शुरु हो चुका है। इस फोन में बहुत हॉट फीचर्स होंगे जिसमें वर्चुअल पर्सनल असिस्टेंट भी शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी 8 की बाजार में कीमत करीब 56 हजार रुपए है।
फोल्डेबल सैमसंग स्मार्टफोन्स
सैमसंग ने इस डिज़ाइन के निर्माण के लिए कई वर्षों तक काम किया है और ऐसा लगता है कि इस वर्ष के अंत तक सैमसंग के फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च हो जायेंगे। हालांकि कई कंपनियों के पास इसी प्रकार का आइडिया है परन्तु इस तरह के आइडिया को बाज़ार में लाने वाली पहली कंपनी सैमसंग हो सकती है। फिलहाल इस फोन की कीमत के बारे में सैमसंग ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस फोन
हम जानते हैं कि स्मार्टफोन के उत्पादन के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट ज़्यादा भाग्यशाली नहीं रहा है परन्तु हो सकता है कि बाज़ार में एक नया नाम जल्द ही आये। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने बताया कि कंपनी किसी विषय पर काम कर रही है अत: इस वर्ष हम फोन रिलीज़ होने की अपेक्षा कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में किसी तरह का खुलास नहीं किया है और ना ही फोन के बारे में कोई जानकारी दी है।
एचटीसी विव 2 वीआर हेड सेट
एचटीसी विव 2 वीआर वर्चुल रियलटी के शौकीन लोगो के लिए है। संभवत: आप भी उन लोगों में से हैं जो वीआर हेडसेट के बाज़ार में आते ही उसे खरीदने की इच्छा रखते हैं। एचटीसी ने अपने मच अवेटेड प्रोडक्ट को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस वीआर हेड सेट की कीमत अमेजन पर करीब 93 हजार रुपए है। इसे खरीदने में आपकी जेब जरूर ढीली हो जाएगी पर आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।
एंड्राइड वियर 2.0 स्मार्ट वॉचेस (घड़ी)
हैलो एंड्राइड वियर लवर्स। वर्ष 2017 के लिए कुछ सुंदर योजनायें हैं। इस वर्ष एंड्राइड वियर 2.0 वॉचेस आने वाली हैं जो गूगल एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होंगी। यह डिवाइस बहुत शक्तिशाली होगी और आप असीमित रूप से प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड कर सकेंगे। इस वॉच को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं। इस शानदार घड़ी की कीमत 13,200 रुपए के आस-पास है
नोकिया P1
आश्चर्यजनक रूप से इस वर्ष नोकिया अपनी अच्छी योजनाओं के साथ वापस आ रहा है। कंपनी का पहला फोन नोकिया पी1 होगा। यह एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। इसकी विशेषता यह है कि यह वॉटरप्रूफ फोन होगा। माना जा रहा है कि ये फोन इसी महीने अगस्त में रिलीज हो सकता है। इस फोन को लेकर भी लोगों में खासकर युवाओ में उत्साह है। इसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए के आस-पास अनुमानित है।
गूगल पिक्सल नोटबुक
क्या आप गूगल के नए लैपटॉप की प्रतीक्षा कर रहे हैं? यदि हां, तो गूगल नोटबुक का इंतज़ार करना एकदम सही है। फिलहाल अभी तक इसके बारे में कंपनी कुछ भी बोलने से बच रही है। पहले जहां ये उम्मीद की जा रही थी कि ये लैपटॉप 2017 में रिलीज होगा वहीं अब इसके 2018 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लैपटॉप की कीमत के बारे में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है।
एचटीसी ओशन
यह डिवाइस बहुत शक्तिशाली है। यह एचटीसी पहली डिवाइस होगी जो गूगल पिक्सल के साथ कॉम्पिटिशन करेगी। इसे कंपनी ने दो वैरियंट में लॉन्च किया है, जिसमें एक 56 हजार रुपए और दूसरा 50 हजार रुपए की कीमत का है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications