गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के तहत पहला टैक्स रिटर्न शनिवार से भरा जा सकता है। यह सुविधा 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
जीएसटी नेटवर्क के सीईओ नवीन कुमार ने गुरुवार को कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के तहत पहला टैक्स रिटर्न शनिवार से भरा जा सकता है। यह सुविधा 20 अगस्त तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि कंपनियां जुलाई के लिए 5 अगस्त से जीएसटी नेटवर्क के पोर्टल पर अपना पहला जीएसटी रिटर्न फाइल कर सकती हैं और टैक्स भुगतान कर सकती हैं।
स्व-आकलन के आधार पर कर सकते हैं रिटर्न
जीएसटी नेटवर्क नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लिए आईटी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराता है। जीएसटी काउंसिल ने कंपनियों के लिए कंप्लायंस को आसान बनाने को लेकर उन्हें जीएसटी लागू होने के बाद के पहले दो महीनों में स्व-आकलन के आधार पर अपने रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी है।
भरना होगा GSTR3B फॉर्म
जुलाई और अगस्त के लिए जीएसटी रिटर्न जीएसटी नेटवर्क पोर्टल पर जीएसटी R3बी फॉर्म भरकर पूरा किया जाएगा। कुमार ने कहा, हम अंतरिम रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर3बी भरने की सुविधा पांच अगस्त तक शुरू करेंगे और जुलाई में कारोबार करने वाली किसी भी पंजीकृत इकाई को रिटर्न फाइल करना होगा।
25 बैंकों के साथ किया है गडजोड़
उन्होंने कहा कि जीएसटीएन ने टैक्स कलेक्शन के लिए रिजर्व बैंक द्वारा अधिकृत 25 बैंकों के साथ गठजोड़ किया है। कुमार ने कहा, हमने निजी और सरकारी क्षेत्र के सभी बड़े बैंकों के साथ गठजोड़ किया है। टैक्स पेमेंट सुविधा पहले से चालू है और एकीकृत जीएसटी संग्रह किया जा रहा है। इसके साथ 20 अगस्त तक रिटर्न भरने के साथ केंद्रीय और राज्य जीएसटी भी आएगा।
71.30 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं जीएसटी पोर्टल से
उत्पाद शुल्क, सेवा कर तथा वैट का भुगतान करने वाले 71.30 लाख से अधिक करदाता जीएसटीएन पोर्टल से जुड़ चुके हैं। इसके साथ 13 लाख नए पंजीकरण हुए। इन कंपनियों को जुलाई के लिए अंतिम जीएसटी रिटर्न 10 अगस्त के बजाय पांच सितंबर तक भरना होगा। कंपनियों को अगस्त के लिए बिक्री रसीद 10 अगस्त के बजाय पांच सितंबर तक देना होगा। सितंबर के लिए बिक्री रिटर्न 10 अक्टूबर तक भरना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications