इंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने कर्मचारियों की राहें और आसान करने के लिए एक नया नियम बना दिया है। इस नियम के अंतर्गत अब पीएफ (PF) अकाउंट जॉब बदलते ही स्वत: ही ट्रांसफर हो जाएगा। नवभारत टाइम्स के अनुसार चीफ प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर वीपी जॉय ने इस बात की जानकारी दी है। जिसके अनुसार अकाउंट बंद होना उनकी मुख्य चुनौती है और वो अपनी सेवाओं में सुधार के जरिए इस समस्या का निदान करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
एक ही अकाउंट को रख सकते हैं जीवन भर
चीफ कमिश्नर ने कहा जब कभी इंप्लाई अपनी जॉब बदलते हैं तो कई खाते बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपना अकाउंट दोबारा चालू करवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब हमने इनरॉलमेंट के लिए आधार को अनिवार्य बना दिया है। हम नहीं चाहते हैं कि अकाउंट्स बंद हों। पीएफ अकाउंट एक पर्मानेंट अकाउंट है। कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के लिए एक ही अकाउंट को हमेशा रख सकते हैं।
तीन दिन में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे
अगर कोई जॉब चेंज करता है तो बिना आवेदन उसके पैसे तीन दिन में ट्रांसफर हो जाएं। भविष्य में अगर किसी के पास आधार आईडी है और वेरिफाइड आईडी है तो देश के किसी भी कोने में जॉब बदलने पर बिना आवेदन किए अकाउंट ट्रांसफर हो जाएगा। यह व्यवस्था जल्द लागू होने वाली है।
जरुरी कामों के लिए निकाला जाए पीएफ
चीफ कमिशनर ने इस मौके पर यह भी कहा कि पीएफ का पैसा जरुरी कामों जैसे कि बच्चों की शिक्षा या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ही निकाला जाना चाहिए क्योंकि तभी सामाजिक सुरक्षा मिल पाएगी। साथ ही पीएफ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए भी कई प्रकार के अभियान भी शुरु किए जाएंगे।
बहुत ही आसान हो चुका है पीएफ से पैसे निकालना
ईपीएफओ ने पीएफ की कार्यविधि पहले की अपेक्षा अब बहुत ही आसान कर दिया है। दो महीने पहले ही एक व्यवस्था शुरु हुई थी जिसके अंतर्गत अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पीएफ से पैसा निकालने के लिए कोई मेडिकल सर्टिफिकेट या किसी प्रकार का सर्टिफिकेट नहीं देने का प्रवधान हो चुका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications