इंफोसिस के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल सिक्का की जगह अब प्रवीण राव उनकी जगह लेंगे।
इंफोसिस के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल सिक्का की जगह अब प्रवीण राव उनकी जगह लेंगे। इंफोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी हैं और पिछले कुछ वक्त से विशाल सिक्का और कंपनी के फाउंडर्स के बीच विवाद चल रहा था जिसके बाद अब सिक्का ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
क्या था विवाद
इस विवाद की जड़ पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राजीव बंसल हैं, बंसल ने जब नौकरी छोड़ी तो कंपनी ने उन्हें 24 महीने का वेतन दिया था, जिसे लेकर सेबी ने आपत्ति दर्ज की थी। सेबी के अलावा कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति और शीर्ष अधिकारियों ने भी इस कदम पर सवाल खड़े किए थे।
सैलरी-हर्जाने को लेकर उठाए सवाल
इस विवाद के बाद कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने सिक्का के विरोध में अवाज उठाई, सैलरी और हर्जाने की रकम देने पर सवाल किए साथ ही इंफोसिस बोर्ड के सामने इन सारी घटनाओं का विरोध भी दर्ज किया।
नारायण मूर्ति का हस्तक्षेप
इससे पहले फाउंडर्स और कंपनी बोर्ड के विवाद को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंफोसिस ने कहा था कि उसने नारायण मूर्ति और अन्य फाउंडर्स से संवाद के लिए लॉ फर्म की सेवाएं ली है जिससे फाउंडर्स और कंपनी के बीच सभी संवाद पूरी पारदर्शिता के साथ सामने रखे जा सकें। फिलहाल अब मूर्ति के बयान से साफ था कि उन्होंने बोर्ड और फाउंडर्स के बीच मची जंग को शांत करने की कवायद की थी।
आईटी क्षेत्र में मंदी के बीच इस्तीफा
इंफोसिस के मौजूदा बोर्ड और फाउंडर्स में यह विवाद ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है जब देश का पूरा सॉफ्टवेयर सर्विस सेक्टर मंदी के संकेत दे रहा है। वहीं अमेरिका में इमीग्रेशन नीति में संभावित बदलाव के खतरे देश की आईटी कंपनियों के सामने है।
ट्रंप की नीतियां बनी बड़ी चुनौती
जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से भारतीय कंपनियां अमेरिका में पर्याप्त वर्कर्स नहीं भेज पाती तो वहां सर्विस देना भारतीय कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगी। वहीं सिक्का के कार्यकाल में इंफोसिस ने कंपनी की निर्भरता ऑटोमेशन और आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ा दी है क्योंकि उसे क्लाइंट द्वारा खर्चों में कमी की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications