ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से पूरी तरह छूट देने का आग्रह किया है। पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है, इस मुद्दे पर (हथकरघा और हस्तशिल्प) पर जीएसटी परिषद की बैठक में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।
बुनकरों और कारीगरों की रोजी-रोटी टिकी है इस पर
बुनकरों और कारीगरों के हित में हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को जीएसटी से पूरी तरह छूट दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा अपने हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के लिये जाना जाता है। राज्य में कई बुनकरों और कारीगर परिवारों की रोजी रोटी इसी पर टिकी हुई है। राज्य में कृषि के बाद परिवारों की आय का यही दूसरा बड़ा साधन है।
पहले हर चीज था टैक्स फ्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने से पहले राज्य सरकार ने इनमें से ज्यादातर वस्तुओं को मूल्य वर्धित कर (वैट) से छूट दी हुई थी। इनमें से कई उत्पादों पर उत्पाद शुल्क भी नहीं लिया जाता था।
1 जुलाई से 12 से 18% लग रहा है जीएसटी
बहरहाल, एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू होने के बाद हथकरघा कपड़ों और परिधानों पर 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगा दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications