नबाबों के शहर लखनऊ की हर बात निराली है फिर जब यहां पर पहली बार मेट्रो के चलने की बात हो रही है तो फिर क्यों न कुछ अलग और खास हो। जी हां बेहद नई तकनीकि और एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर लखनऊ मेट्रो में कई सारी खूबिया हैं। दूसरे मेट्रो की तुलना में लखनऊ मेट्रो को काफी अलग माना जा रहा है। इसके कई ऐसे फीचर हैं जो कि दूसरे मेट्रो में नहीं हैं। यह कहा जा रहा है कि यह मेट्रो कोच्चि मेट्रो से भी कहीं आगे है। साथ ही आज ही लखनऊ मेट्रो का सीएम योगी आदित्यनाथ के मौजूदगी में उद्घाटन समारोह किया जाएगा।
यह है खासियत लखनऊ मेट्रो की
आपको यहां पर इस नई मेट्रो की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं
- लखनऊ मेट्रो ट्रेन सभी स्टेशनों पर खुद व खुद रुकेगी
- मेट्रो के पहियों से बिजली भी पैदा की जाएगी
- मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों पर कंट्रोल
- किसी भी इमरजेंसी में मेट्रो पर कंट्रोल रुम से ही ब्रेक लगाया जा सकेगा
- मेट्रो के एंट्री गेट तीन फीट तक के बच्चों के लिए फ्री में खुलेंगे
- किसी इमरजेंसी में क्रू-केबिन का दरवाजा सीधे ट्रैक पर खुल सकेगा
- यात्री इमरजेंसी के हालात में सीधे ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकेंगे
- स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बेहतरीन हैं, फ्री वाई-फाई के साथ स्टेशन ग्रीन टॉयलेट से लैस हैं
- इस मेट्रो में सुरक्षा सिस्टम भी सबसे आधुनिक है, ट्रेन काफी तेजी से स्पीड पकड़ती है और उतनी ही तेजी से ये रोकी भी जा सकती है
80 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
लखनऊ मेट्रो ट्रैक पर 80 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकती है, पर अभी इसे इतनी स्पीड से चलाया नहीं जाएगा। पहले फेज में ट्रांसफपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो चलाने की जो तैयारी है उसमें इसकी स्पीड 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इस रुट में आठ स्टेशन आएंगे, जिन पर रुकते हुए ट्रेन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक करीब 8.5 किमी का है, हर स्टेशन पर ट्रेन 30 से 40 सेकेंड रुकेगी, जिन स्टेशन पर अधिक लोड होगा, वहां 40 सेकंड का स्टॉपेज होगा, वरना सामान्य तौर पर 30 सेकंड में ही ट्रेन रुकेगी।
65 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं
सुरक्षा के लिए चारबाग स्टेशन पर 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, अन्य स्टेशनों पर 45 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, मेट्रो यूजर्स के लिए स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा रहेगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर मशीनें लगा दी गई हैं। जिसके पास गो-स्मार्ट मेट्रो कार्ड होंगे, वे इस मशीन पर कार्ड स्वैप कर मोबाइल व लैपटॉप पर फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल मेट्रो परिसर के अंदर कर सकेंगे।
यहां पर चार रुट हैं मेट्रो के लिए
लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। 8 किलोमीटर की दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं, इसका एवरेज हर एक किलोमीटर पर एक मेट्रो स्टेशन है। ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैण्ड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं। तो वहीं लखनऊ में चार रुट तैयार हो रहे हैं।
1. अमौसी से कुर्सी रोड
2. बड़ा इमामबाड़ा से सुल्तानपुर रोड
3. पीजीआई से राजाजीपुरम
4. हजरतगंत से फैजाबाद रोड तक
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications