सरकार ने कंपनियों से कहा है कि वो जीएसटी रिटर्न भरने को लेकर अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करें। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि अभी कुल पंजीकृत करदाताओं में आधे से कुछ ही ज्यादा लोगों ने कर भुगतान किया है। 11 लाख करदाताओं ने अबतक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
सिर्फ 44 लाख लोगों ने किया जीएसटी भुगतान
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि सरकार का उद्योग की मांग को लेकर रुख लचीला रहा है और अब कंपनियों के लचीला रुख दिखाने की बारी है। जीएसटी पर बिजनस स्टैंडर्ड गोलमेज बैठक में उन्होंने कहा कि 72.5 लाख लोग जीएसटी व्यवस्था से जुड़े लेकिन केवल 44 लाख ने कर का भुगतान किया। उन्होंने जीएसटी के दायरे में आने वाले लेकिन पंजीकरण नहीं करने वालों को जुर्माने की चेतावनी भी दी।
जीएसटी के दायरे में 30% वृद्धि
उन्होंने कहा, 'कुल 21 लाख नए पंजीकरण हुए हैं। इसीलिए हम मोटा-मोटी कह सकते हैं कि कर दायरे में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में छह करोड़ निजी उपक्रम हैं, जो यह बताता है कि इसका दायर बढ़ने की गुंजाइश है।'
पिछली बार जीएसटी फाइल करने की तारीख आगे बढ़ी थी
सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनियों के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब जुलाई के लिए नया बिक्री रिटर्न या जीएसटीआर-1 5 सितंबर की बजाए 10 सितंबर तक भरा जा सकेगा। वहीं खरीद रिटर्न या जीएसटीआर-2 10 सितंबर के बजाए अब 25 सितंबर तक भरा जा सकेगा।
जीएसटी संग्रह 94,700 करोड़ रुपए हुआ
पिछले एक सप्ताह में छह लाख और कंपनियों ने रिटर्न फाइल किये और कर का भुगतान किया। इससे जीएसटी संग्रह करीब 94,700 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पिछले सप्ताह कहा था कि जुलाई के लिये 38.38 लाख कंपनियों ने रिटर्न फाइल किये और 92,283 करोड़ रुपये कर का भुगतान किया। जीएसटी लागू होने के बाद जुलाई पहला महीना है जिसके लिये कर का भुगतान किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications