मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के एक ही साल में देश और वैश्विक स्तर पर अनेक रेकॉर्ड कायम किए हैं। उसके ग्राहकों की संख्या अब 13 करोड़ को पार कर गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने जियो के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है।
मुकेश अंबानी की चिट्ठी
पत्र में मुकेश अंबानी ने लिखा, 'बीते एक साल में हमने भारत में और वैश्विक स्तर पर अनेक रेकॉर्ड तोड़े हैं । मेरे लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत संतुष्टि यह है कि हमने इस मिथक को तोड़ दिया है कि भारत आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को तैयार नहीं है।'
एक साल पहले शुरु हुई थी सर्विस
रिलायंस जियो ने अपनी 4जी मोबाइल सेवाओं की कमर्शल शुरुआत 5 सितंबर 2016 को की थी। कंपनी ने शुरुआती 90 दिन के लिए अपने ग्राहकों को वॉइस और डेटा सेवाओं की नि:शुल्क पेशकश की थी। जियो के परिचालन शुरू करने के बाद वाले महीनों में भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी अपने चरम पर पहुंच गई। अक्टूबर में भारतीय दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब हो गई। इस दौरान लगभग 2.9 करोड़ नए ग्राहक जुड़े, इनमें से जियो के ग्राहकों की संख्या 1.963 करोड़ थी।
150 करोड़ जीबी डेटा प्रति माह खर्च
जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जियो की एक साल की सेवा में भारत में मोबाइल डेटा खपत 20 करोड़ जीबी प्रति माह से बढ़कर 150 करोड़ जीबी डेटा प्रति माह हो गई। इसमें से 125 करोड़ जीबी डेटा की खपत तो केवल जियो के ग्राहक ही कर रहे हैं। इसी तरह डेटा खपत या उपभोग के लिहाज से भी भारत 155वें स्थान से पहले नंबर पर पहुंच गया है।
हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा की खपत
इसके अनुसार जियो दूरसंचार नेटवर्क पर हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा की खपत हो रही है। अंबानी ने पत्र में कहा, 'देश में 4जी प्रौद्योगिकी को जिस तरह से अपनाया गया है और जिस तरह से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, वह अपने आप में अध्ययन का विषय है।' अंबानी ने इस सफर में कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है।
जियो फोन के लिए भी जनता हुई क्रेजी
उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की फर्म रिलांयस रीटेल ने पहला 4जी फीचर फोन पेश किया है। कंपनी का कहना है कि प्री-बुकिंग के पहले ही तीन दिन में 60 लाख से अधिक जियोफोन की बुकिंग हुई। कंपनी यह फोन नवरात्रों से उपलब्ध करवाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications