149 साल में ऐसा पहली बार होगा कि टाटा ग्रुप की कोई कंपनी लगातार घाटे में चलने के कारण बंद कर दी जाए। टाटा ग्रुप अपनी एक कंपनी को जल्द ही बंद करने की घोषणा कर सकता है। इस कंपनी पर 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज है जिसे अब कर्ज देने वाली संस्थाएं वापस करने के लिए दबाव बना रही हैं।
टेलीसर्विस कंपनी होगी बंद
समाचार पोर्टल इकोनामिक टाइम्स ने इस बारे में खबर प्रकाशित की है। देश का दिग्गज कारोबारी समूह टाटा अपने टेलिकॉम बिजनस को समेटने की तैयारी में है। मोबाइल सर्विस सेक्टर में बिजनस करने वाली समूह की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज को बेचने की कई बार कोशिश करने के बाद भी असफल रहने पर ग्रुप इस बारे में विचार कर रहा है।
लगातार घाटे में चल रही है कंपनी
टाटा ग्रुप की यह कंपनी लंबे समय से घाटे में चल रही है। मामले से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि इस यूनिट को बेचने में असफल रहने के बाद चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन अब इस कारोबार को समेटने पर ही विचार कर रहे हैं। यदि टाटा समूह की योजना सिरे चढ़ती है टाटा टेलिसर्विसेज ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी होगी, जो 149 सालों के इतिहास में बंद होगी।
34,000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज
यदि यह टेलिकॉम कंपनी बंद होती है तो टाटा समूह की बैलेंस शीट पर गहरा असर पड़ेगा। समूह की इस कंपनी पर 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। यही नहीं कंपनी को कर्ज देने वाली संस्थाएं भी अब रकम वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं। संभवत: यह पहला मौका है, जब टाटा समूह की कोई कंपनी इस तरह के संकट में फंसी है।
टेलीकॉम मार्केट में 4% हिस्सेदारी
टाटा टेलिसर्विसेज के कुल 4.5 करोड़ सबस्क्राइबर्स हैं। भारत के मोबाइल टेलिफोनी मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 4 फीसदी की है। हालांकि कंपनी यदि अपने टेलिकॉम स्पेक्ट्रम को बेचती है तो उसे अपने कर्ज को घटाने में कुछ मदद मिलेगी। टाटा संस के प्रवक्ता ने बताया, 'टाटा टेलिसर्विसेज की जहां तक बात है तो समूह सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।'
डोकोमो ने खींचे हाथ
पिछले कुछ समय में टाटा टेलिसर्विसेज की कई कंपनियों से बातचीत असफल रही है। हाल में ही कंपनी की भारती एयरटेल और रिलायंस जियो से बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। कंपनी के जापानी साझेदार डोकोमो की ओर से हाथ खींचे जाने के बाद से ही विकल्पों पर विचार चल रहा है। डोकोमो की टाटा टेलिसर्विसेज में 26 फीसदी की हिस्सेदारी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications