पूरी दुनिया में सबसे अच्छा कारोबारी दिमाग रखने वाले जीवित दिग्गजों (लीविंग लीजेंड्स) की लिस्ट में भारत के 3 कारोबारी का नाम शामिल हुआ है। जिसमें रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल और विनोद खोसला प्रमुख हैं। फोर्ब्स के द्वारा बुधवार को यह सूची जारी की गई जिसमें इन तीन भारतीयों का नाम शामिल है।
100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में
फोर्ब्स मैग्जीन ने यह सूची अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर जारी की। जैसा कि आप सब जानते हैं कि फोर्ब्स के इंटरनेशन मैग्जीन है पूरे दुनिया में फोर्ब्स का बोलवाला है। अपनी 100वीं वर्षगांठ के मौके पर फोर्ब्स ने 100 एंटरप्रेन्योर्स, विजनरीज और पूंजीवाद के भविष्यवक्ताओं के विचारों के एनसाइक्लोपीडिया का संकलन किया है।
डोनाल्ड ट्रंप भी हुए लिस्ट में शामिल
फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में रतन टाटा, एरसेलोर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल और सन माइक्रोसिस्टम्स के उपसंस्थापक विनोद खोसला के अलावा यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को भी शामिल किया गया है।
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस भी
इन लोगों के अलावा ऑनलाइन रिटेलर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैंसन, बर्कशहर हैथवे के सीईओ वरेन बफे भी शामिल हैं, इनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के उप संस्थापक बिल गेट्स और न्यूज कॉर्प एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक का नाम भी इसमें शामिल हुआ है।
मार्क जकरबर्ग भी लिस्ट में
टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे, डेल टेक्नोलॉजिस के संस्थापक माइकल डेल, पेपल, टेस्ला और स्पेसएक्स के उपसंस्थापक एलन मस्क का नाम भी इस सूची में शामिल है। लिस्ट में फेसबुक सीईओ शेरिल सैंडवर्ग, स्टारबक्स सीईओ हॉवर्ड स्कुल्ट्ज और फेसबुक उपसंस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications