निर्यातकों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज किया जाए क्योंकि उन्हें डर है कि इस मद में 65000 करोड़ रुपये की बड़ी राशि अटक सकती है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया की अध्यक्षता वाली निर्यातकों की समिति ने आठ निर्यात संवर्धन संगठनों से मुलाकात की ताकि माल व सेवा कर (जीएसटी) के कार्यन्वयन के बाद उनकी चिंताओं को समझा जा सके।
जल्द हो सकता है फैसला
बैठक के बाद फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा,अगर रिफंड मिलना तत्काल शुरु नहीं होता है तो अक्टूबर के आखिर तक 65000 करोड़ रुपये अटक सकते हैं। इससे निर्यातकों की नकदी स्थिति और खराब होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस बारे में जल्द फैसला करेगी ताकि निर्यातकों को अन्य क्षेत्रों के समान अवसर मिल सके। बैठक के दौरान निर्यातकों ने जीएसटीआर 1 व जीएसटीआर 3बी डेटा के आधार पर रिफंड की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने पर जोर दिया।
90 प्रतिशत जारी करें रिफंड
अभियांत्रिकी निर्यात संवर्धन परिषद के बोर्ड सदस्य पीके शाह ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि अधिकारी उठाव के बाद ही कम से कम 90 प्रतिशत रिफंड जारी कर दें। चमड़ा निर्यात परिषद के वायस चेयरमैन पी अहमद ने कहा कि जीएसटी के चलते निर्यातकों के समक्ष चुनौतियां हैं और उन्हें करों के तुरंत रिफंड की जरूरत है।
जीएसटी परिषद की बैठक छह अक्टूबर को
जीएसटी परिषद की 22वीं बैठक छह अक्तूबर को होगी जिसमें निर्यातकों के समक्ष आ रहे मुद्दों के समाधान तथा जीएसटीएन में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर विचार किए जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली परिषद की यह बैठक 24 अक्तूबर को होनी थी लेकिन दीपावली को देखते हुए इसे पहले कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि परिषद की आगामी बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए छह अक्टूबर को होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications