अगस्त के आरंभिक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम दिन भारी संख्या में कारोबारियों ने जीएसटी नेटवर्क पोर्टल का रुख किया और हर घंटे 80,000 से ज्यादा जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए हैं। यह जानकारी जीएसटीएन के चेयरमैन अजय भूषण पांडे ने दी।

उन्होंने कहा कि जीएसटीआर-3बी के रूप में अगस्त का रिटर्न भरने के लिए कारोबारियों के पास मध्यरात्रि तक का समय था और जीएसटीएन पोर्टल को अतिरिक्त भार लेने के लिए तैयार रखा गया था।
इकोनामिक टाइम्स ने एजेंसी के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, जुलाई को माल एवं सेवाकर जीएसटी को लागू किए जाने के बाद यह दूसरा महीना था जब जीएसटीआर-3बी फॉर्म दाखिल किए जाने थे।
इसी महीने जीएसटीएन पोर्टल के चेयरमैन पद को संभालने वाले पांडे ने कहा, मौजूदा समय में जीएसटीएन सही तरीके से काम कर रहा है और इस पर हर घंटे करीब 80,000 से ज्यादा जीएसटीआर-3बी रिटर्न अपलोड स्वीकार किए जा रहे हैं।
जीएसटीएन इस नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लिए तकनीकी रीढ़ का काम करता है। पिछले महीने करीब 47 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications