मेट्रो सिटी यानी कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जियो फोन के लिए और भी ज्यादा इंतजार करना होगा, क्योंकि जियो फोन पहले ग्रामीण क्षेत्रों में डिलीवर होगा, उसके बाद दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में। न्यूज वेब पोर्टल मनी भास्कर की एक रिर्पोट के अनुसार इस सप्ताह के आखिरी में ऐसा मान के चलिए कि अक्टूबर से इस फोन की डिलिवरी शुरु हो जाएगी साथ ही कंपनी शुरुआत में सलेक्टेड तरीके से फोन की डिलिवरी करेगी, बाद में पैमाने पर डिलिवरी शुरु होगी।
पहले गांव में पहुंचेगा फोन
कंपनी की यह स्ट्रैटजी है कि फोन पहले गांव क्षेत्रों में डिलीवर किया जाए। गांव के बाद सेमी अर्बन एरिया का नंबर आएगा। तो वहीं दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों का नंबर सबसे बाद में आएगा। कंपनी ने इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही ग्राहकों को फोन मिलने लगेगा।
ग्रामीण इलाके के कस्टमर को जोड़ने का है टारगेट
कंपनी के मुताबिक जियो के पास मेट्रो शहरों में पहले ही ग्राहकों का बड़ा बेस तैयार हो चुका है। कंपनी का टारगेट रुरल एरिया के ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने का है। इसी को ध्यान में रखकर ही 15 सौ रुपए का फोन लॉन्च भी किया गया था। ऐसे में अगर वह फोन की डिलिवरी पहले ग्रामीण इलाकों में करती है तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।
नवरात्र के आखिरी दिनों में शुरु हो सकती है डिलिवरी
पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के आखिरी दिनों में जियो फोन की डिलिवरी शुरु हो सकती है। आपको बता दें कि जैसा कि जियो के द्वारा 21 सितम्बर को जियो फोन की डिलिवरी डेट रखी गई थी। पर लोगों के फोन इस डेट पर नहीं मिले हैं क्योंकि कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक या फिर नवरात्र के आखिरी दिनों में फोन की डिलिवरी हो जाएगी।
नए कस्टमर बनाने में मिलेगी मदद
कंपनी का इरादा नए कस्टमर्स को जोड़ने का है। इसमें 15 सौ रुपए वाला फोन अहम भूमिका अदा कर सकता है। 1500 रुपए वाले इस फोन के लिए अब तक 60 लाख लोगों ने बुकिंग करा ली है। तो वहीं कंपनी का यह दावा है इस समय उनके पास कुल 12.8 करोड़ कस्टमर हैं। नए कस्टमर को जोड़ने के लिए कंपनी आईफोन के साथ भी ऑफर लेकर आ रही है, इसमें 10 हजार रुपए का कैशबैक भी शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications