रजनीश कुमार होंगे SBI के नए चेयरमैन
एसबीआई को जल्द ही नया चेयरमैन मिलने वाला है। सरकार ने बुधवार को रजनीश कुमार को एसबीआई के नए चेयरमैन के रुप में नामित किया है। रजनीश कुमार अगले तीन साल तक एसबीआई के चेयरमैन बने रहेंगे।

वर्तमान में रजनीश कुमार एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बैंक के बोर्ड ब्यूरो ने मैनेजिंग डायरेक्टर के लिए हाल ही में चार पदों के लिए एक साक्षात्कार लिया था। जिसमें से उन्होंने एक नाम की सलाह सरकार को दी है।
पिछले वर्ष सरकार ने एसबीआई की वर्तमान चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्या का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications