अगर आप इस दीपावली कुछ खरीददारी करने का मन बनाए बैठे हैं, लेकिन जेब में पैसे नहीं हैं तो कोई बात नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक इसमें आपकी मदद करेगा। एसबीआई एक फेस्टिव सीजन लोन ऑफर लाया है। इसके तहत आप इस त्योहारी सीजन पर अपनी हर छोटी-बड़ी जरुरत के लिए लोन ले सकते हैं।
हर खर्चे के लिए देगा लोन
आप नया टीवी खरीदना चाहते हैं या फिर किसी खास को एक मोबाइल उपहार के रुप में देना चाहते हैं, तो एसबीआई आपकी इसमें मदद करेगा। बैंक के मुताबिक वह त्योहार से जुड़े आपके सभी खर्चों के लिए लोन देगा। यहां पर आपको बताएंगे कि SBI कैसे लोन देगा।
5 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक का लोन
एसबीआई फेस्टिव लोन के तहत आपको 5 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक का लोन मिलेगा। इस लोन को आपको 12 महीनों की ईएमआई के जरिए लौटाना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप लोन की पूरी रकम समय से पहले चुकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी भी तरह के चार्जेस नहीं भरने होंगे। इस लोन पर बैंक प्रीपेमेंट चार्ज नहीं वसूलेगा।
सैलरी के आधार पर तय होगा लोन
आपको कितना लोन मिलेगा, बैंक इसे आपकी सैलरी के आधार पर तय करेगा। आपको आपकी कुल मासिक आय का 4 गुना ज्यादा लोन के तौर पर मिल सकेगा। इस लोन के लिए अगर आप अप्लाई करते हैं, तो आपको सिर्फ जरुरी दस्तावेज मुहैया कराने होंगे। लोन की प्रोसेसिंग के लिए आपको सिर्फ 100 रुपए की फीस देनी होगी। इसके अलावा आप से किसी भी तरह की एडमिनिस्ट्रेटिव फीस नहीं ली जाएगी।
इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको लोने लेने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सैलरी स्लिप और फॉर्म 16 जमा करना होगा। अगर आप स्वरोजगार करते हैं, तो आपको इस्टैब्लिशमेंट सर्टिफिकेट या लीज डीड और टेलिफोन बिल समेत आईटी रिटर्न की जानकारी भी देनी होगी। एसबीआई फेस्टिव लोन लेने के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications