जल्द ही आप एक ई-वॉलेट से दूसरे ई-वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 महीने के अंदर इस व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया है। इससे कैशलेस पेमेंट्स को बढ़ावा दिया जा सकेगा। एक ई-वॉलेट होने पर ही ट्रांजेक्शन की बंदिश को भी खत्म किया जा सकेगा। हालांकि केंद्रीय बैंक ने यह सुविधा उन यूजर्स के लिए ही शुरु करने का फैसला लिया है, जिनकी KYC पूरी होगी। आपको बता दें कि ई-वॉलेट यूज करने वाले लोगों की संख्या खासी कम है, जिनकी KYC पूरी है।
11 अक्टूबर को जारी हो सकता है नया आदेश
इसी साल मार्च में आरबीआई ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार किया था और आम लोगों से इसे लेकर सुझाव मांगे थे। 11 अक्टूबर को RBI एक बार फिर से इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है।
बैंक खाते से सीधे कर सकते हैं ट्रांसफर
आरबीआई ने यह प्रयास ऐसे समय में शुरु किया है, जबकि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस का भी प्रयास तेजी से चल रहा है। यूपीआई के तहत आपको किसी एक ई-वॉलेट में पैसे रखने की जरुरत नहीं होगी और आप सीधे बैंक खाते से ही आसानी से रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।
डिजिटल ट्रांजेक्शन में आया है उछाल
अब तक पेटीएम, फ्रीचार्ज और मोबिक्विक जैसे मुख्य ई-वॉलेट प्रचलन में हैं, जो क्लोज्ड लूप स्ट्रक्चर के तहत ही काम करते हैं। बीते साल नवंबर में नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट में खास उछाल आया था और उसी दौरान पेटीएम और मोबिक्विक जैसे ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई थी। यही नहीं नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में भी बड़ा उछाल आया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications