जीएसटी काउंसिल के अंतर्गत होने वाली बैठक में आज छोटे कारोबारियों की शिकायतों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में बड़ा ऐलान कर सकती है। राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली की मीटिंग में निर्यातकों को राहत देते हुए वर्चुअल कंरेसी के जरिए टैक्स के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा छोटे एवं मझोले उद्योगों को राहत देते हुए जीएसटी लागू करने की प्रक्रिया की सुधार के लिए कुछ फैसले लिए जा सकते हैं।
सीमांत एवं लघु उद्योगों को भी मिल सकती है राहत
यह भी माना जा रहा है कि मोदी सरकार की ओर से सीमांत एवं लघु उद्योगों को बड़ी राहत दी जा सकती है, क्योंकि कहा जा रहा है कि जीएसटी का सबसे ज्यादा असर इसी पर हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकार के वित्त मंत्रियों की बैठक में 1.5 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों को तिमाही रिटर्न की अनुमति दी जा सकती है।
मोदी ने दिया था संकेत
इसके अलावा कंपोजिशन स्कीम के लिए 75 लाख की सीमा को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया जा सकता है। इससे छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी और वह बिना तीन स्तरीय फाइलिंग प्रोसेस के रिटर्न फाइल कर सकेंगे। बुधवार को भी पीएम मोदी ने जीएसटी में छोटे कारोबारियों को राहत देने के संकेत दिए थे।
हसमुख आधिया ने भी दी थी जानकारी
आपको बता दें कि रेवेन्यू सेक्रटरी हसमुख अधिया ने भी जीएसटी काउंसिल की बैठक में छोटे कारोबारियों और निर्यातकों को राहत दिए जाने वाले फैसले लिए जाने संकेत दिए थे। गौरतलब है कि दशहरे के अपने संबोधन में आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी सरकार को छोटे कारोबारियों और किसानों के हितों का ख्याल रखने की सलाह दी थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि उनकी सरकार लकीर की फकीर नहीं है, इसलिए जरुरत के मुताबिक जीएसटी में सारे सुधार किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications