जो लोग कोका-कोला इंडिया में काम करते हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है। कोका-कोला इंडिया के मैनेजर्स पर अब एनुअल परफॉरमेंस रिव्यू को पूरा करने का दबाव नहीं होगा। पैरेंट कंपनी के ग्लोबल विजन के साथ तालमेल बिठाने के लिए कोका-कोला इंडिया ने अपने परफॉरमेंस मैनेजमेंट सिस्टम में बदलाव किया है और अब अप्रेजल हर महीने हो रहा है।
जीई और Microsoft ने की थी शुरुआत
सबसे पहले जीई और Microsoft जैसी कंपनियां परफॉर्मेंस रेटिंग के साथ आगे बढ़े थे, अब कोका कोला ने मंथली फीडबैक मैकेनिज्म का बड़ा कदम उठाया है। बेवरेज कंपनी ने तेज वर्किंग स्टाइल को अपनाया है जहां मैनेजर्स और कर्मचारियों के बीच हर महीने हो रही बातचीत से यह देखा जा रहा है कि कोई सही ट्रैक पर है या फिर कुछ सुधार की जरुरत है।
कॉर्पोरेट बिजनेस यूनिट के कर्मचारियों पर लागू होगा नया नियम
नया सिस्टम कोका-कोला इंडिया के कॉर्पोरेट बिजनेस यूनिट के कर्मचारियों पर लागू होगा। जिसके करीब 300 असोसिएट्स हैं। पिछले 7 महीनों में करीब 80-85% मैनेजर्स नए सिस्टम से तालमेल कर चुके हैं और हर महीने फीडबैक दे रहे हैं।
आसान हो जाएगी प्रक्रिया
कोका-कोला इंडिया में करीब 25,000 कर्मचारी हैं। धीरे-धीरे नए सिस्टम को आगे बढ़ाया जाएगा। अब यहां पर सालाना आधार पर होने वाले प्रोसेस को खत्म कर दिया है, जिसमें लंबे फॉर्म भरने पड़ते थे। कर्मचारियों के पास अब बदलाव लाने के लिए बराबरी की आवाज है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications