टाटा के नए बॉस एन चंद्रशेखरन ने घाटे में चल रहे अपने टेलिकॉम बिजनेस के लिए समाधान ढूंढ लिया है। टाटा टेलिसर्विसेज अपने वायरलेस मोबाइल बिजनेस को सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती एयरटेल को बेचेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 4 महीने से बातचीत चल रही है।

टाटा टेलिसर्विसेज के करीब 4 करोड़ ग्राहक भी एयरटेल को ट्रांसफर होंगे। टाटा टेलिसर्विसेज के पास देश के 19 सर्कस्ल में 800, 1800, 2100 मेगाहर्ट्ज (3G,4G)बैंड में कुल 180 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हैं। भारती एयरटेल टाटा के फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए भी सौदे पर दस्तखत करेगी। टाटा सर्विसेज घाटा में चल रही थी। उसे स्पेक्ट्रम के लिए 10 हजार करोड़ रुपए अभी चुकाने हैं। कंपनी पर कर्ज का काफी बोझ है।
टाटा टेलिसर्विसेज के प्रस्तावों पर भारती बोर्ड में चर्चा चल रही है। आज रात इस बारे में औपचारिक ऐलान भी हो सकता है। टाटा टेलिसर्विसेज के वायरलेस मोबाइल बिजनेस के भारती एयरटेल में विलय के बाद यह ग्राहकों की संख्या और रेवेन्यू मार्केट शेयर के मामले में भी वोडाफोन-आइडिया को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी हो जाएगी। एयरटेल के पास भारत में करीब 28 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications