देशभर में लोगों को वाई-फाई सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। देशभर में 2018 के अंत तक सरकार लोगों को वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए 7.5 लाख जगहों पर हॉट स्पॉट स्थापित करेगी, जहां लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
मुख्य रुप से ग्रामीण इलाकों के लिए
यह मुख्य रुप से सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध होगी। जिसे प्राइवेट ऑपरेटर जैसे जियो, रिलायंस, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन, आइडिया जैसी कंपनी मुहैया कराएंगे। इस बात की जानकारी खुद टेलीकॉम सचिव अरुणा सुंदराजन ने दी है।
डिजिटल विकास को बढ़ावा देना
अरुणा ने बताया कि इस सुविधा को मुहैया कराने के पीछे वजह है कि लोगों को ई-गवर्नेंस में किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं है और डिजिटल विकास को बढ़ावा मिले। इस सुविधा के तहत लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट बेहद ही कम कीमत में मुहैया कराया जाए।
भारत पीछे है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में
कई देशों में वाईफाई की सुविधा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ की तरह काम करती है, लेकिन भारत इस मामले में काफी पीछे है, भारत में 2016 तक सिर्फ 31000 हॉटस्पॉट हैं। अगर फ्रांस, यूएसए, यूके जैसे देशों की बात करें तो यहां 1.3 करोड़, 98 लाख, 56 लाख हॉटस्पॉट हैं।
ऑप्टिक फाइबर के जरिए पहुंचना है ग्राम पंचायत तक
अगर फ्रांस, यूएएस, यूके, जैसे देशों की बात करें तो यहां 1.3 करोड़, 98 लाख 56 लाख हॉटस्पॉट हैं। ऑटिक फाइबर के जरिए ग्राम प्रंचायतों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, अभी तक हम 75000 ग्राम पंचायतों में पहुंचे हैं, लेकिन लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक इसे 1 लाख तक पहुंचाना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications