जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में शामिल हुए कारोबारी अगर अपना रजिस्ट्रेशन कैंसल करना चाहते हैं तो जीएसटीएन पर उन्हें अब यह सुविधा दी गई है। GSTN के सीईओ प्रकाश कुमार के अनुसार, जीएसटीएन पोर्टल पर इस यूटिलिटी का नाम कैंसलेशन ऑफ रिजस्ट्रेशन ऑफ माइग्रेटेड टैक्सपेयर रखा गया है। इस सुविधा को बुधवार को जीएसटी पोर्टल पर लॉन्च कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जीएसटी पर अभी करीब एक करोड़ रजिस्टर्ड टैक्सपेयर हैं इनमें से 72 लाख वे टैक्सपेयर हैं जो पहले ही एक्ससाइज सर्विस टैक्स और वैट से माइग्रेट होकर जीएसटी में आए हैं। करीब 28 लाख माइग्रेटेड कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी इनवॉयस अभी तक इशू नहीं की है, ऐसे कारोबारी अगर चाहें तो अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कैंसल कर सकते हैं।
पोर्टल में प्रोफाइल के नीचे रजिस्ट्रेशन कैंसल का ऑप्शन 'यूटिलिटी REG29' प्रोफाइल सेक्शन के ठीक नीचे बनाया गया है। टैक्सपेयर जैसे ही जीएसटीएन पर लॉग-इन करेंगे, उन्हें यह ऑप्शन दिखाई देगा। एक अनुमान के हिसाब से औसतन अभी तक सिर्फ 50 लाख कारोबारी हर महीने अपना रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई ऐसे कारोबारी हैं जिन्होंने 1 जुलाई से अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है और न ही जीएसटी के अंतर्गत टैक्स दिया है।
गौरतलब है कि 20 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी में नहीं शामिल होने की छूट मिली हुई है। यानी उन्हें जीएसटी में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications