वृद्धावस्था पेंशन खाता धारकों के लिए एक खुशखबरी है। अब पेंशन खातों में न्यूनतम राशि न होने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। अदालत ने ऐसा करने से बैंको को रोक दिया है। दरअसल मद्रास उच्च न्यायालय ने बैंको को उन खातों पर जुर्माना लगाने से रोक दिया है जिनमें वृद्धावस्था पेंशन आती है। अभी तक बैंक पेंशन खाते में न्यूनतम राशि न होने पर बैंक खाता धारको से जुर्माना लेते हैं।

यह फैसला मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और न्यायाधीश निशा भानू की पीठ ने वकील एस लुइस द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश दिया है। याचिका में उन खातों को न्यूनतम राशि नियम से छूट देने की मांग की गई थी, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन आती है।
उच्चतम न्यायालय ने इस मामले पर भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और केंद्रीय संयुक्त वित्त सचिव समेत अन्य को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
याचिकाकर्ता ने यह दावा किया था कि ऐसे मामलों में दंड वसूलना वृद्धावस्था पेंशन योजना के उद्देश्य को निष्फल करता है, जिसका उद्देश्य 65 वर्ष या उससे अधिक की उम्र के लोगों की सहायता करना, शरीरिक और मानसिक रुप से अक्षम लोगों की सहायता करना है।
याचिकर्ता ने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा ने 75 वर्षीय एक महिला के खाते में न्यूनतम बकाया राशि नहीं रखने पर 350 रुपए काट लिए। महिला को पेंशन के रुप में एक हजार रुपए मिलता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने शाखा प्रबंधक से वृद्धावस्था पेंशन वाले खातों से जुर्माना वसूलने को रोकने के लिए चिट्टी लिखी लेकिन बैंक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications