एक निवेशक के तौर पर आपको जीवन में निवेश करना जल्दी प्रारंभ करना चाहिए। एक पुरानी कहावत के है कि "जो जागत है सो पावत है"। निश्चित रूप से निवेश के मामले में भी यह लागू होता है। निवेश से तात्पर्य निवेश करके लाभ कमाने से है और इस लाभ को कमाना अधिक आसान हो जाता है जब आप जल्दी निवेश करना प्रारंभ करते हैं। युवा अवस्था में निवेश करना आसान नहीं होता परन्तु इसके बहुत से फायदे होते हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।
युवा अवस्था में निवेश करने के ये पांच फायदे होते हैं:
1. आपके पास समय होता है
यह सबसे सीधा लाभ होता है परन्तु यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण भी है। यदि आप युवावस्था में ही निवेश करना प्रारंभ करते हैं तो निश्चित रूप से आप उन लोगों की तुलना में अधिक लाभ कमाते हैं जिन्होंने जीवन में देरी से निवेश किया है। आपके पास समय होने का अर्थ है कि आपके पास निवेश करके पैसा बचाने के लिए अधिक समय है और आपके पास ऐसे निवेश ढूँढने के लिए भी समय है जिनसे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
2. कम्पाउंडिंग रिटर्न्स
दीर्घकाल में ये बहुत अधिक ताकतवर होते हैं और आप जितनी अधिक जल्दी प्रारंभ करंगे उतनी जल्दी आपको इसका फायदा मिलेगा। सरल शब्दों में यह पैसे की समय की ताकत है। किसी इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो या रिटायरमेंट अकाउंट में नियमित तौर पर निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना होती है।
3. खर्च की आदत में सुधार आता है
इस लाभ को कई लोगों द्वारा अनदेखा किया जाता है परन्तु जीवन में जल्द निवेश करने से सकारात्मक खर्च की आदत बन जाती है। जो लोग शुरुआती दिनों में निवेश करते हैं उनकी निवेश की सीमाओं को लांघने की संभावना बहुत कम होती है। निवेश से आप महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं और आप जितनी जल्दी सबक सीखेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा और आपको उतना अधिक लाभ होगा।
4. वैयक्तिक आर्थिक गेम से आगे
यदि आप युवा निवेशक हैं तो आप स्वयं को वैयक्तिक अर्थ के विश्व में स्वयं को आगे रखते हैं। निवेश में होने वाली बढ़त से आप वे चीज़ें खरीदने में सक्षम होंगे जो अन्य लोग नहीं खरीद पाते। आपके जीवन में कभी ऐसा समय भी आ सकता है जब आपको पैसे की कमी महसूस हो। ऐसे समय में युवा अवस्था में किया गया यह निवेश आपको सहायता प्रदान करता है।
5. जीवन की गुणवत्ता
एक प्रारंभिक निवेशक के रूप में अच्छा लाभ प्राप्त करना जीवन की आधारभूत गुणवत्ता है। जीवन के प्रारंभिक चरणों में पेंशन और रिटायरमेंट जैसे खातों में निवेश करके आप रिटायरमेंट के समय किये जाने गलत निवेशों से बच सकते हैं। ऐसा करने से रिटायरमेंट के बाद भी आपके जीवन की खुशहाल बना रहता है क्योंकि आपको तनाव नहीं रहता और आपके पास आय का साधन भी होता है। यह बात ध्यान रखना आवश्यक है कि युवा अवस्था में सेविंग करना आसान नहीं होता परन्तु आपको निवेश करने के लिए तब तक इंतज़ार नहीं करना चाहिए जब निवेश करना आपको आसान लगने लगे। अगर आपके पास बहुत अधिक पैसा नहीं है तो भी निवेश करने में शर्म महसूस न करें। छोटे छोटे निवेश से प्रारंभ करें और उन्हें बढ़ने के लिए समय दें। युवा अवस्था में निवेश का निर्णय लेना बहुत उत्तम निर्णय होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications