एपल आईफोन-X का इंतजार अब खत्म हो चुका है। एपल का ये फ्लैगशिप फोन 3 नवंबर को भारत में लॉन्च हो गया है। 3 नवंबर शाम 6 बजे से इस फोन की बिक्री शुरु हो चुकी है। ये एपल का अब तक का सबसे मंहगा फोन है जो दो वैरियंट्स में है। आईफोन10 में बिना बेजल वाला 5.8 इंच सुपर रेटिना डिस्प्ले लगाया है। इसमें 64जीबी और 256जीबी वाले दो स्टोरेज वेरियंट है। 64जीबी, स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,000 रुपये है जबकि 256जीबी वाले स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये है।
स्क्रीन बचा के !
वहीं हम आपको इस फोन को लेने से पहले एक बात बता देना चाहते हैं, एपल का महंगा फोन संभल के आप इस्तेमाल करें। खबर के मुताबकि, अगर आपके एपल आईफोन-X की स्क्रीन टूटती है तो आपको इसे दोबारा बनवाने में 41 हजार 600 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। (इतने में तो दूसरा फोन खरीद लें) इस फोन को बनवाने का खर्च करीब-करीब आईफोन-7 के बराबर पड़ेगा।
इंश्योरेंश करवा लीजिए
अगर आप आईफोन X खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले तो फोन का इंश्योरेंश करवा लीजिए। अगर आप इंश्योरेंश नहीं कराते हैं तो आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। इसलिए बाद में चिंतित होने से बचने के लिए आप अभी इस फोन प्री-बुकिंग के समय ही इंश्योरेंश करा लीजिए।
खासियत
आईफोन10 की खासियत एज-टू-एज डिस्प्ले है। इसमें फेस आईडी फीचर है। आईफोन10 चेहरे से अनलॉक होगा। इसमें 12एमपी डुअल वर्टिकल रियर कैमरा और 7 एमपी फ्रंट कैमरा है।
सबसे महंगा फोन
आईफोन10 अबतक का सबसे महंगा फोन है और यह एप्पल का सबसे पहला फुल स्क्रीन स्मार्टफोन होगा। एप्पल का आईफोन10 स्पेस ग्रे और सिलवर रंगो में उपल्ब्ध होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications