मेट्रो ट्रेन, बुलेट ट्रेन और अब सोने की ट्रेन। जी हां भारत सरकार अपने देशवासियों के लिए सोने की ट्रेन का आज तोहफा देने वाली है। सभी रेल यात्रियों के लिए यह एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार रेल मंत्रालय आज यानी की सोमवार को अपनी पहले 'गोल्ड स्टैंडर्ड' ट्रेन से लोगों को अवगत कराएगा।
ये होगी पहली गोल्ड ट्रेन
आपको बता दें की भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा प्रीमियम ट्रेनों को रेनोवेट करने के लिए शुरु किए गए 'स्वर्ण प्रोजेक्ट' के तहत नई दिल्ली काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस पहली ट्रेन होगी।
15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में मनोरंजन और पैसेंजर का खास ख्याल रखा जाएगा। जिसके अंतर्गत ट्रेनों में कैटरिंग के लिए ट्रॉली सर्विस, यूनिफॉर्म में विनम्र स्टाफ और मनोरंजन की चीजों के लिए सरकार 50 लाख रुपए खर्च कर रही है। रेल यात्रा को मनोरंजक और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल के दौरान रेलवे ने 30 प्रीमियर ट्रेनों का हुलिया बदलने के लिए 25 करोड़ का यह प्रोजेक्ट शुरु किया था। इस प्रोजेक्ट में 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।
तैनात होंगे आरपीएफ के जवान
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में आरपीएफ जवानों की पर्याप्त तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। प्रोजेक्ट के तहत कोच के अंदरूनी हिस्स को आकार्षक बनाने, शौचालय व्यवस्था में सुधार और कोचों की सफाई पर भी काफी ध्यान दिया गया है।
फ्री इंटरनेट सुविधा
कायाकल्प की प्रक्रिया में स्टाफ को सफाई और खाना पहुंचाने के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रीमियर ट्रेनों के स्टाफ के लिए नए यूनिफॉर्म डिजाइन किए गए हैं। वहीं यात्रियों को ट्रेनों में फिल्म, सीरियल, म्यूजिक समेत मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्री ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट के द्वारा एचडी स्ट्रीमिंग का आनंद भी ले पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications