ईपीएफओ ने छूट वाली कंपनियों के कर्मचारियों को पूरे वेतन पर पेंशन देने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि जिन कंपनियों के कर्मचारियों का फंड प्राइवेट ट्रस्ट द्वारा मैनेज किया जाता है उन्हें छूट वाली कंपनियां कहा जाता है और जिन कंपनियों का फंड ईपीएफओ मैनेज करता है उन्हें बगैर छूट वाली कंपनी कहा जाता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया था बदलाव
सुप्रीम कोर्ट के 4 अक्टूबर 2016 को दिए गए फैसले के बावजूद एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने छूट वाली कंपनियों को पूरे वेतन पर पेंशन देने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईपीएफओ इस बात पर राजी हो गया था कि एंप्लॉयी पेंशन स्कीम के सदस्यों को पूरे वेतन पर पेंशन देगा। इसमें EPFO ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि ये सभी तरह की कंपनियां होंगी या सिर्फ बगैर छूट वाली कंपनियां, लेकिन बाद में ईपीएफओ ने बगैर छूट वाली कंपनियों के कर्मचारियों को ही यह अवसर देने का फैसला लिया।
इतना लेता है अंश
वर्तमान में ईपीएफओ 15,000 रुपए वेतन की सीमा के साथ ईपीएस में 8.33% योगदान ही स्वीकार करता है। पेंशन भी 15 हजार रुपए प्रति माह के वेतन पर ही दी जाती है। यह सीमा पहले 6,500 रुपए थी। यदि पूरे वेतन पर ईपीएस में योगदान स्वीकार किया जाता है तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी पूरे वेतन पर ही देनी होगी। पूरे वेतन पर दी जाने वाली पेंशन 15 हजार रुपए की सीमा वाली पेंशन से कई गुना ज्यादा होगी।
इसलिए किया इंकार
फिलहाल ईपीएफओ ने पूरे वेतन पर योदगान स्वीकार नहीं करने की बात कही है। इसके पीछे ईपीएफओ ने दलील दी है कि एंप्लॉई और एंप्लॉयर्स को तय सीमा से ज्यादा वेतन पर योगदान की जानकारी फैसले के 6 महीने के भीतर देनी चाहिए थी। जबकि SC ने EPFO की 6 महीने वाली दलील को मनमाना बताते हुए इसे खत्म करने का निर्देश दिया था। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में केस जीतने वाले 12 लोगों में 2 छूट वाली कंपनियों से आते हैं।
इस मुद्दे पर आज होगी बैठक
अब ईपीएफओ का कहना है कि जिन कर्मचारियों का ईपीएफ ईपीएफओ के पास आता है, पीएफ बॉडी उनके ईपीएफ खातों में अतिरिक्त रकम जमा करा देगी, लेकिन प्राइवेट ट्रस्ट से ईपीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे पर आज सीबीडीटी की बैठक होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications