पश्चिम बंगाल ने शनिवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की अधिकतम दर, केवल तंबाकू और लक्जरी उत्पादों को छोड़कर, सभी वस्तुओं के लिए 18 फीसदी करने की मांग की है, जो वर्तमान में 28 फीसदी है। पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित मित्रा ने यहां मीडिया से कहा कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया गया, जिससे केंद्र और राज्यों को मिलाकर कुल एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
तकनीकि गड़बड़ियों से रिटर्न दाखिल करने में दिक्कत
एक आयोजन में मित्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र को तैयारियों को लेकर जीएसटी के खिलाफ बार-बार चेताए जाने के बावजूद उन्होंने नया कर शासन लागू किया और अब व्यापारी ढेरों तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रिटर्न दाखिला करने में नाकाम हैं।
केंद्र और राज्य को हुआ नुकसान
मित्रा ने कहा, "हमने केंद्र सरकार से एक जुलाई, 2017 से जीएसटी लागू करने से मना किया था।" मित्रा ने कहा, "मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि पिछले तीन महीनों में केंद्र सरकार को करीब 65,000 करोड़ रुपये का तो राज्य सरकारों को करीब 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।"
एक लाख करोड़ का नुकसान
उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में करीब एक लाख करोड़ रुपये का 'अपेक्षित संरक्षित निधि' का नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि सितंबर में करीब 30 फीसदी करदाता रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे, जो अक्टूबर में बढ़कर 40 फीसदी हो गया।
छोटे व्यापारी नहीं दाखिल कर पा रहे हैं रिटर्न
मित्रा ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर है "एक संभावित कारण तो यह है कि छोटे व्यापारी अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, अगर वे रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, तो कर में कमी आएगी।" मित्रा ने यह भी कहा कि वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें निर्धारित करने का एक सिद्धांत होना चाहिए "ना कि चुन-चुन कर इसे लॉबिंग के आधार पर निर्धारित किया जाए।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications