अनिल अंबानी की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के खिलाफ बैंकरप्सी का आवेदन किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह आवेदन एक चीनी बैंक ने किया है। बताया जा रहा है कि आरकॉम पर चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) का करीब 125 अरब रुपए का कर्ज है।
कितना है कर्ज
सीबीडी की तरफ से यह आवेदन 24 नवंबर को दाखिल किया गया है। आपको बता दें कि 31 मार्च तक आरकॉम पर कुल 44,345 करोड़ रुपए का कर्ज है। अनिल अंबानी ने सीडीबी से यह लोन 2011 में लिया था, जिसके तहत उन्होंने 7 अरब डॉलर (450 अरब रुपए) का कर्ज लिया था।
चीनी बैंक की अपील
दिवालिया घोषित करने की याचिका चाइना डेवलपमेंट बैंक ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल की मुंबई ब्रांच में इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत याचिका दायर की है। हालांकि, आरकॉम ने कहा है कि इससे पहले उसे सीडीबी की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया गया।
पहले भी कई कंपनियां कर चुकी हैं मांग
ऐसा नहीं है कि सीडीबी पहली कोई संस्था या कंपनी है, जिसने रिलायंस टेलिकम्युनिकेशंस के खिलाफ याचिका दायर की है। इससे पहले एरिक्शन इंडिया लिमिटेड, मणिपाल टेक लिमिटेड और टेक महिंद्रा लिमिटेड भी अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम के खिलाफ दिवालिया घोषित करने की याचिका दायर कर चुकी हैं।
चीन के बैंक ने दाखिल की अपील
रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दिवालिया घोषित करने की याचिका डालकर चीन डेवलपमेंट बैंक ने वह काम कर दिया है, जिसे करने से भारतीय बैंक बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब सीडीबी ने यह अहम कदम उठा दिया है।
ऐसे समझें
आपको बता दें कि सीडीबी बैंकों के उस फोरम का एक सदस्य है, जो स्ट्रेटेजिक डेब्ट री-स्ट्रक्चरिंग रूल्स के तहत आरकॉम के कर्ज को री-स्ट्रक्चर कर रहे थे। स्ट्रेटेजिक डेट री-स्ट्रक्चरिंग रूल्स के जरिए बैंक अपने लोन के एक हिस्से को इक्विटी में बदल कर मैनेजमेंट पर अपना कंट्रोल लेते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications