रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि पैसा उनके लिए कभी भी महत्वपूर्ण नहीं रहा है और एक संसाधन के रूप में पैसा कंपनी को जोखिम लेने में सक्षम बनाता है। अंबानी ने एचटी लीडरशिप समिट में कहा, "पैसा कभी भी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण नहीं रहा, मैं उन तमगों से नफरत करता हूं, जो आप मुझे देते हैं।"
संसाधन से जोखिम लेने में सक्षम बनाता है
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं उन्होंने समिट में अपने बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। एक सवाल के जवाब में मुकेश अंबानी ने कहा, "मेरे लिए, संसाधन आपको एक कंपनी के नजरिए से जोखिम लेने में सक्षम बनाता है। यह आपको थोड़ा-सा लचीलापन देता है।"
ना जेब में पैसा और ना क्रेडिट कार्ड
अंबानी ने कहा कि वे अपनी जेब में कभी भी नकदी या क्रेडिट कार्ड लेकर नहीं चलते, और उनके आसपास हमेशा कोई होता है तो उनके बिलों का भुगतान करता है।
मेरे लिए भुगतान कोई और करता है: अंबानी
अंबानी ने कहा, "निजी स्तर पर, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बचपन से, स्कूल में और अब, मैंने कभी भी अपने साथ पैसे नहीं रखे। मेरे पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, मैं अपनी जेब में पैसे लेकर नहीं चलता। मैं हमेशा अपने साथ किसी को रखता हूं, जो मेरे लिए भुगतान करता है, तो ऐसे ही मेरा काम चलता है।"
भारत में चीन को पीछे छोड़ने की क्षमता
वहीं समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा भारत में क्षमता है कि वह आने वाले वक्त में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं अंबानी ने ये भी कहा कि जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि हम जल्द ही चीन को पछाड़ देंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications