रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच कई मुद्दों पर तनातनी चल रही है। लेकिन रिलायंस जियो के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल उनके दोस्त हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं।

अंबानी ने यहां एचटी लीडरशिप समिट में एक प्रश्न के जबाव में कहा, "आपके सवाल को मैं सुधार रहा हूं कि सुनील एक अच्छा दोस्त है और प्रतिद्वंदी नहीं है। मैं समझता हूं कि उन्होंने जो कहा और उसकी जो व्याख्या की गई, उसमें अंतर होगा। लेकिन मैं अपना नजरिया साफ कर दूं, मैं समझता हूं कि हम सब जो उद्योग में हैं, हम लाभ और हानि का जोखिम लेते हैं। और मैं नहीं समझता कि हमें अपने लाभ और हानि की गारंटी के लिए सरकारों और विनियामकों पर भरोसा करना चाहिए।"
उनसे यह पूछा गया था कि मित्तल ने हाल में ही कहा था कि भारतीय दूरसंचार बाजार में मुफ्त वॉयस और डेटा के साथ प्रवेश से पहले से काम कर रहीं कंपनियों का 50 अरब डॉलर का निवेश बेकार हो जाएगा।
अंबानी ने कहा, "मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि, क्या हम सचमुच देश को आगे ले जा रहे हैं और क्या ग्राहकों का फायदा हो रहा है। और मैं समझता हूं कि अगर आप लाभ और नुकसान पर सोच रहे हैं कि किसको लाभ हो रहा है और किसे नुकसान हो रहा है? और जब तक ग्राहकों को लाभ हो रहा है और देश आगे बढ़ रहा है, तो उन नुकसान का होना कीमती है, ठीक है? हम में से कुछ बड़े ही धनी लोग हैं और वे इस नुकसान को सह सकते हैं।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications