भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। इस सुविधा के तहत आप चंद मिनटों में फोटो वाला डेबिट कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए SBI ने देश के 143 शाखाओं को 'फिजिटल' कर दिया है। एसबीआई की ये शाखाएं नई तकनीकि से लैस होंगी। जहां सप्ताह और महीनों में होने वाले काम मात्र चंद मिनटों में हो जाएंगे।
एक साथ होंगे कई काम
बैंकिंग सेवा के अलावा इन शाखाओं में एसबीआई की सहयोगी कंपनियों जैसे लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड, क्रेडिट कार्ड और एसबीआई कैप सेक्योरिटीज के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े सारे काम कर सकते हैं।
बनाया है खास कियोस्क
एसबीआई ने सभी खास कामों के लिए एक कियोस्क लगाया है। ऐसी शाखाओं को sbiINTOUCH नाम दिया गया है। इस कियोस्क में एसबीआई से संबंधित लगभग सारे काम होंगे।
15 मिनट में मिल जाएगा फोटो वाला डेबिट कार्ड
sbiINTOUCH शाखाओं में आप बचत खाता, चालू खाता, पहला कदम, पीपीएफ खाता आदि आसानी से खुलवा सकते हैं। अकाउंट ओपनिंग कियोस्क के जरिए ये सारे काम कुछ बटन टच करते ही पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं डेबिट कार्ड प्रिंटिंग कियोस्क की मदद से एक टच के जरिए अपनी पसंदीदा तस्वीर वाला डेबिट कार्ड मात्र 15 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं।
उस शाखा में होना चाहिए अकाउंट
जरुरी बात यह है कि डेबिट कार्ड प्रिंट करने लिए आपका उस खास शाखा में अकाउंट होना भी जरुरी नहीं है। स्टेट बैंक की इन शाखाओं में आप 24 घंटे चेक डिपॉजिट करवा सकते हैं। इसके अलावा पासबुक प्रिंट कर सकते हैं एवं कैश भी जमा करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications