पिछले कई महीनों से घरेलू गैस के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 17 महीने में 19 किस्तों में एलपीजी के दाम में 76.5 रुपए की वृद्धि करने के बाद तेल कंपनियों ने इस महीने कीमतों में बदलाव न करने का फैसला किया है। इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड पिछले साल जुलाई से हर महीने एलपीजी का दाम बढ़ा रहीं हैं।
गुजराज चुनाव है वजह
कपंनियों का यह लक्ष्य है कि 2018 तक सरकारी सब्सिडी को खत्म करना है। पर गुजरात चुनाव से पहले इस महीने कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।
सब्सिडी खत्म करने के लिए बढ़ रहे हैं दाम
सरकारी कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पिछली बार 1 नवंबर को सब्सिडी वाली एलपीजी की कीमत 4.5 रुपए बढ़ाई गई थी। इससे कीमत बढ़कर 495.69 हो गई। पिछले साल तेल कंपनियों ने कहा था कि वे हर महीने कीमत में इजाफा करके 2018 तक पूरी सब्सिडी खत्म कर देगी। तब से पिछले साल जुलाई से हर महीने कीमतों में वृद्धि की नीति चल रही है। इस बीच प्रति सिलेंडर के दाम 76.5 रुपए बढ़ चुके हैं।
2 रुपए से कीमत में बढ़त की हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दाम 2 रुपए प्रति माह की स्पीड से बढ़ रहे थे, जो कि इस साल मई से 3 रुपए प्रति माह हो गए। तो वहीं 30 मई को कंपनियों ने आदेश दिया कि हर महीने 4 रुपए दाम बढ़ेंगे।
सब्सिडी वाले सिलेंडर
जिनकी सालाना आय गैस सिलेंडर में सब्सिडी पाने योग्य है उनको साल भर में 12 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मिलते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार हर सिलेंडर पर 251.31 रुपए की सब्सिडी मिलती है। आपको बता दें कि इस समय देश में 18.11 करोड़ लोग सब्सिडी वाले सिलेंडर ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक साल में तीन करोड गरीब महिलाओं को फ्री में एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2.66 करोड़ उपभोक्ता अपनी सब्सिडी लेना छोड़ चुके हैं। आपको भी मिल सकता है गैस एजेंसी का लाइसेंस, बस करना होगा ये काम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications