घर से काम करने वाली महिलाओं के लिए मोदी सरकार जॉब करने के लिए खास अवसर प्रदान करने वाली है। जिसके अंतर्गत महिलाएं घर से ही बीपीओ की नौकरी कर सकती हैं। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार इसके तहत कई प्लेटफॉर्म डेवलप किए जाएंगे। जिसके तहत लगभग 100 महिलाएं अपने घर से ही BPO यानी बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग में काम कर सकती हैं। तो आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जानें इस योजना के बारे में
मनी भास्कर ने अपने रिर्पोट में आगे बताया कि सूचना एवं तकनीकि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने अपने विभाग से यह बात की है कि वे एक स्कीम बनाएं जिसमें महिलाओं को घर से काम करने की छूट हो। लगभग 100 महिलाओं का ग्रुप इकट्ठा होकर एक प्लेटफॉर्म तैयार करें और मिलकर काम करें। उन्होंने यह जानकारी बीपीओ प्रमोशन स्कीम के एक कार्यक्रम के दौरान कही।
बीपीओ प्रमोशन स्कीम (BPO)
भारत में आईटी सेक्टर का विकास केवल कुछ चुने हुए शहरों तक ही सीमित रहा है। शहरी इलाकों जैसे दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बैंगलुरु, मैसूर और चेन्नई में अधिकतर आईटी कंपनियां हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने 2014 में फैसला किया कि छोटे शहरों में भी आईटी की नौकरियों का प्रसार किया जाए। इसके बाद बीपीओ प्रमोशन स्कीम की शुरुआत हुई।
इन लोगों को रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य
इस योजना में वायबिलिटी गैप फंडिंग के तौर पर प्रति सीट एक लाख रुपए तक का विशेष प्रोत्साहन दिया जाता है। इन योजनाओं में महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं को रोजगार देने पर फोकस किया जाता है।
यह है टारगेट
बीपीओ प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 48,300 सीटों और पूर्वोतर बीपीओ प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 5000 सीटें लगाने का टारगेट है। अब तक 87 कंपनियों की 109 ईकाईयों को 18,160 सीटें अलॉट की जा चुकी हैं, जो 19 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के 60 स्थानों में फैली हुई हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications