रिलायंस कम्युनिकेशन प्रमुख के अनिल अंबानी ने अब साफ कर दिया है कि वह रिलायंस के 45 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को चुकाकर 6 हजार करोड़ तक ले आएंगे। उन्होंने इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशन प्रमुख के अनिल अंबानी ने साफ किया कि लेनदारों का इक्विटी में नहीं बदला जाएगा।
कर्ज चुकाने की घोषणा
रिलायंस ने कर्ज चुकाने के लिए स्पेक्ट्रम, टावर और फाइबर कारोबार बेचकर रकम जुटाने का फैसला किया है। हाल ही में अनिल अंबानी रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर (आरइंफ्रा) के अपने मुंबई के बिजली कारोबार को अडानी ट्रांसमिशन लि. को 18,800 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की।
अडानी के साथ R-इंफ्रा का सौदा
इस सौदे के लिए आरइंफ्रा ने एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी द्वारा जारी बयान में यहां कहा गया कि मुंबई की बिजली वितरण कंपनी रिलायंस एनर्जी के सौदे का कुल मूल्य 13,251 करोड़ रुपये है। इसमें अनुमानित विनियामक संपत्ति 5,000 करोड़ रुपये तथा अनुमानित कार्यशील पूंजी 550 करोड़ रुपये को भी सौदे में शामिल किया गया है।
जियो के साथ भी करार
इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशन मुकेश अंबानी की जियो के साथ 4जी स्पेक्ट्रम शेयर का करार भी करेगी। रिलायंस की एसेट बिक्री की प्रक्रिया 49 दिन में पूरी हो जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि अनिल अंबानी की इस घोषणा के बाद रिलायंस कम्युनिकेश के शेयरों में करीब 34 फीसदी की बढ़त देखी गई है।
शेयरों में जोरदार उछाल
रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर एक वक्त 10 रुपए के स्तर पर पहुंच गए थे वहीं अब अनिल अंबानी के कर्ज कम करने के बयान के बाद शेयरों में तेजी आई है और शेयरधारकों में विश्वास जगा है। आरकॉम के शेयर मंगलवार के बार बुधवार को भी अच्छा कारोबार कर रहे हैं और वह 26 रुपए के तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में जिन शेयर धारकों ने 10-11 रुपए रहने के दौरान रिलायंस कम्युनिकेश के शेयर खरीदे होंगे वो आज के हालात से बेहद खुश होंगे। बाजार ने भी रिलायंस के इस फैसले का स्वागत किया है और वह बुधवार को बढ़त के साथ खुला है।
हरे निशान के साथ खुला बाजार
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 75.92 अंकों की मजबूती के साथ 34,086.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.85 अंकों की बढ़त के साथ 10,536.35 पर कारोबार करते देखे गए।
77 अंक की तेजी के साथ खुला बाजार
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.71 अंकों की मजबूती के साथ 34,087.32 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.45 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 10,531.05 पर खुला।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications