वर्षों पहले पश्चिम बंगाल में हुए सिंगूर विवाद के बाद टाटा नैनो के प्लांट को हटा दिया गया था। जिसके बाद से पश्चिम बंगाल में देश और विदेश के निवेश दूर हो गए थे। अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बंगाल बिजनेस समिट 2018 का आयोजन किया जिसमें बड़े पैमाने पर दुनिया भर के उद्योगपति दिखे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने इस समिट में कहा कि जियो नेटवर्क के दायरे में पश्चिम बंगाल की 100 फीसदी आबादी इस साल दिसंबर में आ जाएगी और उन्होंने राज्य में गैर-जियो व्यापार में अगले तीन सालों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। यहां बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि कंपनी राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा, "वर्तमान में हमारे जियो नेटवर्क के दायरे में राज्य के 1,000 शहर और 39,000 गांव हैं। जियो बंगाल की 100 फीसदी आबादी तक साल 2018 के दिसंबर में पहुंच जाएगी। राज्य का हरेक 4 जी प्रौद्योगिकी के दायरे में होगा। हम ऑप्टिकल फाइबर के साथ बंगाल को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहे हैं।"
समूह राज्य के पांच जिलों में डिजिटल सेवाएं लांच करेगी, जो डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देगी। उन्होंने राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र लगाने का वादा किया। उन्होंने कहा, "हम बंगाल में अगले तीन सालों में गैर-जियो कारोबार में 5,000 करोड़ रुपये निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
पश्चिम बंगाल सरकार की आर्थिक गतिविधियों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए अंबानी ने कहा, "दीदी, आपके नेतृत्व में बंगाल सबसे अच्छा बंगाल बन रहा है।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications