चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दावोस के भाषण में संरक्षणवाद के खिलाफ की गई टिप्पणी का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इस मसले पर वह भारत के साथ मिलकर संरक्षणवाद का विरोध करेगा। बीजिंग ने कहा कि वैश्वीकरण को प्रोत्साहन देते हुए दुनिया की अर्थव्यवस्था की बेहतरी में अग्रणी की भूमिका के तौर पर दोनों देशों का साझा हित है। चीन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी के प्रमुख वक्तव्यों को समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के पहले पन्ने पर जगह दी है। आपको बता दें कि ग्लोबल टाइम्स को चीन की कम्युनिस्ट सरकार का मुखपत्र कहा जाता है।
पीएम मोदी ने की अमेरिका फर्स्ट नीति की आलोचना
दावोस में विश्व आर्थिक मंच से बोलते हुए मोदी ने मंगलवार को संरक्षणवाद की तुलना आतंकवाद से करते हुए परोक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी' पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि बहुत सारे देश आत्मकेंद्रित बन रहे हैं और इससे वैश्वीकरण का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। लिहाजा, इन प्रवृत्तियों से होने वाले खतरों को आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन से कम नहीं माना जा सकता है।
पीएम मोदी की टिप्पणी चीन के हितों की बात करती है
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "हमने संरक्षणवाद के विरूद्ध प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर गौर किया है। उनकी टिप्पणी से जाहिर है कि वैश्वीकरण युग की मांग है। इससे विकास देशों समेत सबके हितों की पूर्ति होती है।"
संरक्षणवाद को रोकना भारत और चीन के साझा हित में
हुआ चुनयिंग ने कहा, "संरक्षवाद के खिलाफ संघर्ष करने और वैश्वीकरण को बढ़ाना देने में चीन और भारत का साझा हित है।" हुआ ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पिछले साल दावोस में दिए भाषण की याद दिलाई जिसमें उन्होंने संरक्षणवाद का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि चीन भारत समेत सभी देशों के साथ समन्वय बढ़ाकर वैश्विक अर्थव्यवस्था के फायदे व सभी देशों के हितों को लेकर आर्थिक वैश्विकीरण का संचालन करना चाहता है।
चीन, भारत के साथ विश्वास बहाली के समर्थन में
हुआ ने कहा, "हम भारत के साथ काम करके बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं और आपसी विश्वास बहाल करना चाहते हैं, जिससे हमारे मतभेदों को सही तरीके से दूर किया जाए और हमारे रिश्तों में सुधार आए। मेरा मानना है कि यही हमारे दोनों देशों के दो प्रमुख नेताओं की आकांक्षा भी है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications