चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में खत्म हुई तीसरी तिमाही के दौरान सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) के मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि की तुलना में दोगुना की बढ़ोतरी हुई है और यह 7,883.22 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3,994.91 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

क्रमिक आधार भी समीक्षाधीन तिमाही में तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के मुनाफे में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,696 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने अपने निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में आईओसी का कुल राजस्व बढ़कर 1,30,865 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,15,630 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी सकल रिफाइनरी मार्जिन (जीआरएम) में वृद्धि दर्ज की, जो कि प्रति बैरल कच्चे तेल को पेट्रोलियम उत्पादों में बदलने पर मिलने वाले मार्जिन को कहते हैं। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान जीआरएम 8.28 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान यह 7.36 डॉलर प्रति बैरल था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications