प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में बजट भाषण पर राष्ट्रपति के बयान पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने बैंको को एनपीए बढ़ने का कारण कांग्रेस की गतल नीतियों को बताया। बैंकों के नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने आंकड़ों के साथ एनपीए के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। पीएम ने कहा, 'कांग्रेस अपने इस पाप के लिए उनकी सरकार पर गलत आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बैंकों के एनपीए के आंकड़ों को छिपाने का काम किया।'
बैंको को आवश्यक ताकत दी गई
पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं सरकार बनने के तुरंत बाद आंकड़ो देश के सामने रख देता तो बैंकों की दुर्दशा की बात देश के अर्थव्यवस्था को तबाह कर देती। देश में ऐसा माहौल बन जाता जिससे निकालना मुश्किल हो जाता। इसलिए देश की भलाई के लिए आपके पापों को लेकर मैं मौन रहा।' उन्होंने कहा कि अब बैंकों को आवश्यक ताकत दे दी गई है , उनके लिए योजना बनाई गई है। बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन पर काम किया है।'
कांग्रेस ने देश से सच्चाई छुुपाई: मोदी
मोदी ने कहा कि नई सरकार आने के बाद एक भी लोन ऐसा नहीं दिया जिसमें एनपीए की नौबत आई हो। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने एनपीए को छिपाया, आंकड़े गलत दिए। उसने अपने कार्यकाल में लोन अडवांस पर 36 प्रतिशत एनपीए होने की बात कही। हमने पता लगाया तो यह 82 प्रतिशत था। कांग्रेस ने इसे छिपाया क्योंकि उसमें उसके हित थे। बैंकों का एडवांस 18 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 52 लाख करोड़ रुपये हो गया ।'
कांग्रेस पर झूठ बोलने का लगाया आरोप
बैंकों के एनपीए पर उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनपीए के पीछे पुरानी सरकार के कारोबार हैं । इसके लिए पुरानी सरकार जिम्मेदार है। ऐसी बैंकिंग नीति बनाई थी जिसमें बैंकों पर दबाव बनाए जाते थे, अपने चहेतों को लोन दिलाया गया। बैंक से गया पैसा कभी वापस नहीं आया। मोदी ने कहा, 'आज जो ब्याज बढ़ रहा है, वह आपके समय के पाप का नतीजा है। देश इस पाप के लिए कभी आपको माफ नहीं करेगा। कभी तो देश को इसका हिसाब आपको देना होगा।'
कतर से गैस की डील में 8000 करोड़ रुपए बचाए: मोदी
मोदी ने कहा कि यूपीए ने कतर से गैस लेने का 20 साल का करार किया था। जब हमारी सरकार आई तो कतर से बात की, उन्हें मनाया और गैस की खरीद पर 8000 करोड़ रुपये बचाए। इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया के साथ एक करार में 4000 करोड़ रुपये बचाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications