यदि आप भी मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह खबर जरुर पढ़नी चाहिए। मामला यह है कि रजर्व बैंक मार्च से देश भर में चल रहे कई मोबाइल वॉलेट बंद करने पर फैसला कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने रिजर्व बैंक के एक महत्वूपर्ण आदेश को पूरा नहीं किया है। अगर समय पर यह आदेश पूरा नहीं होता है तो मोबाइल वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। आरबीआई के इस आदेश को 1 मार्च तक पूरा करना होगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो आपका मोबाइल वॉलेट का अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में लाइसेंस प्राप्त सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियो को अपने ग्राहकों का KYC अपडेट पूरा करने के लिए 28 फरवरी 2018 तक का समय दिया था। ज्यादातर कंपनियां आरबीआई के इस आदेश को पूरा नहीं कर पाई हैं। अगर फरवरी तक यह पूरा नहीं हुआ तो देश भर में कई कंपनियों के मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएंगे।
आपको बता दें कि अभी पूरे देश में सिर्फ 9 प्रतिशत से कम मोबाइल वॉलेट उपभोक्ताओं ने अपने केवाईसी डिटेल कंपनियों को दिया है। ऐसे में देश में 91 प्रतिशत से अधिक मोबाइल वॉलेट अकाउंट बिना केवाईसी के चल रहे हैं। अब इन 91 प्रतिशत उपभोक्ताओं के अकाउंट के बंद होने की आशंका है।
मोबाइल वॉलेट कंपनियां जैसे कि पेटीएम, एयरटेल मनी आदि समय-समय पर अपने कस्टमर को केवाईसी पूरा करने के लिए सूचित कर रही हैं। ग्राहकों को अपने मोबाइल वॉलेट को आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक कराना होगा और इस तरह से केवाईसी पूरा हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications