भारतीय रेल की सुपर लग्जरी ट्रेनों के किराए में कटौती का निर्णय लिया गया है। पैलेस ऑन व्हील्स, गोल्डन चैरियाट, डेक्कन ओडैशी और रॉयल ओरियंट जैसी ट्रेनों में सफर अब सस्ता हो सकता है। रेल मंत्रालय ने इन लग्जरी ट्रेनों के किराए में कटौती की है। समाचार पत्र द पॉयनियर की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने इन ट्रेनों के किराए में 50 फीसदी की कटौती करने कै फैसला किया गया है। ट्रेनों में घट रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला किया है।
यात्रियों की संख्या घटी
रिपोर्ट के मुताबिक इन ट्रेनों में विदेशी यात्रियों की संख्या लगातार घटती जा रही है, जिसकी वजह से रेलवे ने इन लग्जरी ट्रेनों के किराए में कटौती करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने ढुलाई चार्ज कम करने के बाद इन ट्रेनों के किराए में कटौती करने कै फैसला किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक किराया कम होने के बाद आम आदमी भी इन लग्जरी ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।
टैरिफ में कटौती के संकेत
रिपोर्ट के मुताबिक पैलेस ऑन व्हील्स, गोल्डन रथ, महाराजा एक्स्प्रेस, डेक्कन ओडिसी और रॉयल ओरिएंट जैसी लग्जरी ट्रेनों के ऊंचे किराए की वजह से इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।जिसकी वजह से केंद्र सरकार ने इन ट्रेनों पर टैरिफ में कटौती करने का फैसला किया।
50% तक कम हो सकता है किराया
आपको बता दें वर्तमान में पैलेस ऑन व्हील्स में 1 दौरे के लिए आपको 363,000 से 756000 रुपए का खर्च करना पड़ता है, लेकिन अब इसमें भारी कमी आएगी। इन हाई प्रोफाइल ट्रेनों के किराए की वजह से लोगों में इसकी लोकप्रियता घटी। इसकी बाद रेल मंत्रालय ने राज्यों के पर्यटन विभागों और शेयर होल्डरों की सहायता से इस किराए को कम करने का फैसला किया है।
ट्रेन में महल जैसी सुविधाएं
इन ट्रेनों में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों और विदेशी पर्यटक सफर करते है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं होती हैं। ट्रेन में बेडरूम, लाउंज, शौचालय, किचन जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध होती है। सफर के दौरान आपकी जरूरत की हर चीज ट्रेन में में मौजूद होती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications