आप भी अगर जॉब की तलाश में हैं तो लखनऊ मेट्रो बंपर जॉब के अवसर दे रही है। आपको बता दें कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (LMRC) के द्वारा कई जॉब वैकेंसी प्रदान की जा रही हैं, जिसमें इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की रिक्त पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है तो जल्दी से जल्दी आप भी आवेदन करें।
386 पदों के लिए होगी भर्ती
लखनऊ मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए कुल 386 पद रिक्त हैं जिनमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। तो वहीं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख 9 से 23 अप्रैल तक है। इसके अलावा आप ज्यादा जानकारी के लिए लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं। आगे आपको बताएंगे कि कौन से पदों के लिए रिक्तियां हैं और उसके लिए योग्यता क्या है?
योग्यता
लखनऊ मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई पास किया होना जरुरी है। उम्मीदवार 21 से 28 वर्षों के आयु वर्ग में होने चाहिए। यूआर और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए तक फीस और अन्य उम्मीदवारों को मात्र 200 रुपए देने होंगे।
इस तरह करें आवेदन
आप LMRC की वेबसाइट www.lmrcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आपको याद दिला दें कि आखिरी तारीख से पहले आप आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी के दिनों में अक्सर वेबसाइट हैंग हो जाती हैं और काम करना बंद कर देती हैं।
संक्षेप में समझें
कुल पदों की संख्या- 386
आयु सीमा- 21 साल से 28 साल
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 27 मार्च
योग्यता- स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ITI पास
वेबसाइट- www.lmrcl.com
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications