हवाई सफर करने वालों की अच्छी खबर है क्योंकि भारत की 3 बड़ी एयरलाइंस कंपनियों बंपर छूट प्रदान कर रही हैं। ये एयरलाइंस कंपनियां लगभग सभी बड़े रूट पर डिस्काउंट दे रही हैं। आपको बता दें कि ये एयरलाइंस हैं गोएयर, जेट एयरवेज और एयर एशिया। तो आइए जानते हैं कि आपको कौन से रूट पर कितना डिस्काउंट और किस फ्लाइट पर मिल रहा है।
गोएयर
गोएयर घरेलू रुट्स के लिए डिस्काउंट के तहत 991 रुपए की शुरुआती कीमत में टिकट की पेशकश कर रही है। यह ऑफर कुछ चुनिंदा रुट्स के लिए है। गोएयर के द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑफर का लाभ 20 मार्च 2018 तक उठा सकते हैं यानी की कल तक। अगर आप एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट मिल सकेगी।
गोएर में इस रूट पर इतना किराया देना होगा
- चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 1254 रुपए
- दिल्ली से लखनऊ का किराया 1294 रुपए
- लखनऊ से दिल्ली का किराया 1205 रुपए
- बैंगलोर से कोच्चि का किराया 1390 रुपए
- चैन्नई से कोच्चि का किराया 1120 रुपए
- बागडोगरा से गुवाहाटी का किराया 991 रुपए
- गुवाहाटी से बागडोगरा का किराया 991 रुपए
जेट एयरवेज
आपको बता दें कि जेट एयरवेज ने घरेलू रूट्स पर 1170 रुपए की शुरुआती कीमत से ऑफर की शुरुआत की है। जेट एयरवेज के ऑफर के तहत 25 मार्च 2018 से यात्रा की जा सकती है। इसके तहत इन रूटों पर इतना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- बागडोगरा से गुवाहाटी का किराया 1170 रुपए
- गुवाहाटी से बागडोगरा का किराया 1527 रुपए
- इम्फाल से गुवाहाटी का किराया 1700 रुपए
- गुवाहाटी इम्फाल का किराया 2057 रुपए
- बैंगलोर से इंदौर का किराया 2601 रुपए
- इम्फॉल से कोलकाता का किराया 3170 रुपए
एयर एशिया
एयर एशिया का ऑफर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर मिलेगा। यह एयरलाइंस चुनिंदा रूट्स पर 1999 रुपए में टिकट की पेशकश कर रही है। इसके तहत यात्रा 2 दिसंबर 2018 तक की जा सकती है। जिसमें की कुलालालंपुर, लैंगकॉवी, बाली, सिंगापुर आदि रूट्स शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आप एयर एशिया की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications