भारतीय ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे एक नई सुविधा लेकर आया है। दरअसल यह सुविधा इंडियन रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट IRCTC के तहत प्रदान की जा रही है। आईआरसीटीसी की नई सुविधा के तहत अब ग्राहकों को स्टेशन से बाहर आने पर आटो, टैक्सी को नहीं ढूंढना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि रेलवे ने ओला कैब के साथ एक साझेदारी की है। आपको बता दें कि अभी यह साझेदारी सिर्फ 6 महीने के लिए हुई है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आपको ओला कैब और IRCTC के साझेदारी का लाभ मिलने वाला है?
एडवांस में कर सकते हैं कैब बुकिंग
आईआरसीटीसी ने यात्रियों को घर से उठाने और पहुंचाने के लिए कैब कंपनी ओला के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब रेल यात्री IRCTC रेल कनेक्ट एप या वेबसाइट से अपनी कैब बुक कर सकते हैं। रेल यात्री स्टेशन पर पहुंचने पर या फिर यात्रा के 7 दिन पहले ही एडवांस में अपनी कैब बुक कर सकते हैं।
IRCTC एप के साथ ओला एप से भी हो सकती है बुकिंग
इसके अलावा ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कैब नहीं बुक करना चाहते हैं तो ओला एप के अप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हुए भी कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आईआरसीटीसी आउटलेट से भी अपनी कैब बुक कर सकते हैं। जिससे कि अब यात्रियों को घंटों खड़े रहकर आटो या टैक्सी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
IRCTC की वेबसाइट से कैसे करें कैब बुकिंग
अगर आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ओला कैब बुक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर अपनी एक लॉगिन आइडी बनानी होगी। जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। लॉगिन होने के बाद सर्विस सेक्शन पर क्लिक करने के बाद, यात्रियों को 'बुक ए कैब' विकल्प पर क्लिक करना होगा। अपनी इच्छानुसार कैब ऑप्शन चुनने के बाद आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा
आईआरसीटीसी के अनुसार, अब वेबसाइट पर यात्रियों को रेल टिकट, कैब सर्विस, टूर पैकेज और खाने के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसकी वजह से वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप का भरपूर इस्तेमाल कर पाएंगे। यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है रेलवे का कदम डिजिटल ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications