मोबाइल वॉलेट कंपनियां ग्राहकों से जल्द से जल्द केवाईसी (नो योर कस्टमर) की डिटेल्स अपडेट करने पर जोर दे रही हैं। ऐसे में ऐसे में एक कंपनी ग्राहकों को KYC अपडेट करने के लिए कैशबैक तक का ऑफर दे रही है। आपको बता दें हाल ही में RBI ने गाइडलाइन्स जारी की थी, जिसके मुताबिक जिन मोबाइल वॉलेट कंपनियों के ग्राहकों का KYC अपडेट नहीं होगा वह मोबइल वॉलेट के जरिए लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
KYC अपडेट करने पर 300 रुपए तक कैशबैक
अब मोबाइल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी कंप्लीट करने वाले ग्राहकों को 300 रुपए का सुपरकैश देने की पेशकश की है। ग्राहक 'KYC300' प्रोमोकोड का उपयोग कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे अपडेट करें KYC
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोबिक्विक वॉलेट उपयोगकर्ताओं को ई-केवाईसी पूरा करने के लिए तीन आसान चरणों से गुजरना होगा जिसके बारे में हम आगे बता रहे हैं-
- ग्राहक को ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए ऐप में लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- आधार विवरण रजिस्टर होते ही ग्राहक को अपने फोन पर ओटीपी मिलेगा।
- ग्राहक के द्वारा ओटीपी दर्ज करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
जल्द KYC अपडेट करने की अपील
मोबिक्विक के संस्थापक और CEO बिपिन प्रीत सिंह ने कहा, "चरणबद्ध तरीके से पीपीआईए बैंक अकाउंट और कार्डों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान और उपयोग संभव बनाने के लिए केवाईसी एक आवश्यक कदम है, उन्होंने कहा कि सभी ग्राहक जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि वे मोबाइल वॉलेट का उपयोग जारी रख सकें।
KYC सुपर कैश!
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हमारे ग्राहकों को यह जानकारी देना है कि ई-केवाईसी बेहद सरल प्रक्रिया है जिसे उपयोगकर्ता के फोन पर एक मिनट में आसानी से पूरा किया जा सकता है। सुपरकैश भारत में किसी मोबाइल वॉलेट द्वारा शुरू की गई अनोखी लॉयलिटी पहल है। इस पहल के अंतर्गत उपयोगकर्ता मोबिक्विक में अपने हर लेनदेन पर पैसे बचाते हैं।
देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी
मोबिक्विक के उपयोगकर्ताओं की संख्या नोटबंदी के बाद मात्र एक वर्ष में तीन गुना बढ़कर 10 करोड़ पहुंच गई है। पेटीएम के बाद मोबिक्विक, भारत में 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार करने वाला दूसरा मोबाइल वॉलेट बन गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications