2018 मार्च की महीने में छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो गई है। 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक लगातार छुट्टियां हैं जिससे बैंक का काम-काज बंद रहेगा। अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आपको 29 मार्च से पहले सारा काम निपटा लेना होगा ताकि बाद में आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए देखते हैं मार्च और अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

लंबी छुट्टियां
मार्च के अंत में बैंक में लंबी छुट्टी होने वाली है, हम आपको आपके राज्य में पड़ने वाली ऑफीशियल छुट्टियों के बार में बताएंगे ताकि आप बैंकिंग के जरूरी कार्य जल्द से जल्द निपटा लें। बैंक में ज्यादा छुट्टियां पड़ने से लोगों को कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश अपने पास रख लें। हालांकि बैंकों ने आश्वस्त किया है कि इस दौरान कैश को लेकर लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आगे देखें अपने राज्य में छुट्टियों की लिस्ट।
ये रही छुट्टियों की लिस्ट
- 29 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 30 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी शनिवार है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 1 अप्रैल को रविवार है जिससे कारण बैंक बंद रहेंगे।
आज ही निपटाएं बैंको के काम
अगर आपका बैंक का कोई भी काम बचा है तो बेहतर है कि आज निपटा लें वरना आपको 4 दिनों का इंतजार करना होगा। उसके बाद बैंक सीधें 2 अप्रैल सोमवार को खुलेंगे।
एटीएम पर भी पड़ेगा असर
दरअसल होली की वजह से बैंक में छुट्टी का असर ATM पर भी पड़ेगा, क्योंकि बैंक बंद होने के बाद एटीएम पर लोड बढ़ेगा और कैश खत्म होने के बाद वहां दोबारा कैश भरने की व्यवस्था नही हो पाएगी।
बैंकों की चार दिन छुट्टी है ऐसे में आपको सिर्फ एटीएम के भरोसे रहना पड़ेगा। त्योहार, वित्तीय वर्ष खत्म होने की वजह से कैश की ज्यादा जरूरत होगी। ऐसे में भारी संख्या में लोग एटीएम से पैसा निकालेंगे। त्योहार और नोट की कमी के कारण एटीएम में भी पैसे खत्म हो सकता है। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकि और डिजिटल पेमेंट का सहारा ले सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- बैंको की लंबी छुट्टियों के वक्त जरूरत के अनुसार कैश निकाल लें
- ज्यादातर भुगतान के कार्य ऑनलाइन ही करें
- कियोस्क में किसी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल मत बताए
- कियोस्क ये एटीएम में मदद के लिए गार्ड से पूछ सकते हैं लेकिन उसे भी किसी तरह की जानकारी मत दें
- अपना ATM पिन और नेट बैंकिंग से जुड़ा पिन किसी को मत बताएं
- नेट बैंकिंग के दौरान 3डी पासवर्ड के बारे में किसी को मत बताएं
अगर कोई व्यक्ति बैंककर्मी बनकर फोन के जरिए आपका 3डी पासवर्ड या ओटीपी पूछता है तो उसे मत बताएं
बैंक कभी किसी ग्राहक से उसकी डिटेल नहीं मांगता है, किसी भी असुविधा के लिए आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications